आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 4 अक्टूबर 2025 LIVE: ‘नीतीश सरकार बनी तो बिहार की सूरत बदली’, विज्ञान भवन में बोले पीएम मोदी – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी। इतना ही नहीं उनका मुख्य फोकस बिहार के युवाओं पर रहा। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले हमारी सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी। आज, हम इस गौरवशाली परंपरा का एक और अध्याय देख रहे हैं। मैं देश के कोने-कोने से हमारे साथ जुड़ रहे सभी युवा आईटीआई छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि भारत अब कौशल विकास को कितना महत्व देता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज देशभर के नौजवानों को लिए शिक्षा और कौशल विकास की दो और बड़ी योजनाएं लांच हुई हैं। इस convocation के पीछे का विचार यही था कि जब तक हम श्रम को प्रतिष्ठा नहीं देंगे, हुनर के लिए जो लोग काम करते हैं, जिनमें सामर्थ्य है, उनका सार्वजनिक जीवन में सम्मान नहीं होगा तो शायद वो अपने आप को कम महसूस करेगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की थी।
पीएम मोदी ने कहा कि आज का समारोह इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत कौशल को कितनी प्राथमिकता देता है। आज देशभर के नौजवानों को लिए शिक्षा और कौशल विकास की दो और बड़ी योजनाएं लांच हुई हैं। इस convocation के पीछे का विचार यही था कि जब तक हम श्रम को प्रतिष्ठा नहीं देंगे, हुनर के लिए जो लोग काम करते हैं, जिनमें सामर्थ्य है, उनका सार्वजनिक जीवन में सम्मान नहीं होगा तो शायद वो अपने आप को कम महसूस करेगा।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के बाद कहा, “हमने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। राज्य में चुनाव एक या दो चरणों में होने चाहिए। पूरे बिहार में, खासकर दियारा इलाकों में, जहाँ बूथ कैप्चरिंग की घटनाएँ होती हैं, केंद्रीय बलों की तैनाती की जानी चाहिए। हमने यह भी सुझाव दिया है कि मतदान से 24 घंटे पहले एक एसएमएस रिमाइंडर भेजा जाए। भाजपा ने राज्य में जल्द चुनाव कराने का भी आग्रह किया है…”
सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा, “भाजपा नहीं, सरकार हमें (बरेली जाने से) रोक रही है। यह गलत है। वे आपातकाल लगाकर देश की जनता का गला घोंट रहे है। वे आतंकवाद नहीं रोक पा रहे हैं, वे महंगाई नहीं रोक पा रहे हैं, वे युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे हैं…”

बीजेपी ने 2021 से खाली पड़ी जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए कोर ग्रुप की बैठक की। मतदान 24 अक्टूबर को होगा।
सीजेआई बीआर गवई की ‘भारत बुलडोजर से नहीं, कानून के शासन से चलता है’ टिप्पणी पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा: “यह बिल्कुल सही है कि भारत कानून के शासन से चलता है और कानून का पालन करना जरूरी है। हालांकि, इस कानून में कुछ राज्य सरकारों को ज़रूरत पड़ने पर बुलडोज़र चलाने का अधिकार दिया गया है।”
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, “सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बरेली में प्रतिनिधिमंडल भेजना एक बचकाना कदम है। सपा मुस्लिम तुष्टिकरण की गंदी राजनीति के लिए जानी जाती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का पतन और सफाया निश्चित है। दंगा-मुक्त यूपी, सुशासन और कानून-व्यवस्था ही हमारी पहचान और उपलब्धि है।”
बीएसपी के राज्य समन्वयक एडवोकेट सुरेंद्र राम कहते हैं, “चुनाव आयोग के साथ बैठक में कई सुझावों और सुधारों पर चर्चा हुई, जिनकी मांग पार्टियों ने की थी। बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने सुझाव पेश किए। प्रस्ताव रखा गया कि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं, शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और मतदान एजेंटों की उचित नियुक्ति की जाए। नेताओं को चुनाव के दौरान घोषणाएं करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मतदाता प्रभावित हो सकते हैं।”
सपा सांसद इकरा हसन कहती हैं, “हमें समझ नहीं आ रहा कि अघोषित आपातकाल में हमें किस बिनाह पर रोका जा रहा है। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वह हमारे साथ चले। हम कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हमारा कोई एजेंडा नहीं है। पता नहीं यूपी सरकार अपनी कौन सी काली करतूत छुपाना चाहती है कि हमें बरेली नहीं जाने दे रही है।”
पीओके में विरोध प्रदर्शन पर, जेडी(यू) नेता राजीव रंजन प्रसाद का कहना है, “कश्मीर में विकास और लोकतंत्र के कारण पीओके के लोग पाकिस्तान से अलग हो रहे हैं।”
बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया। पार्टी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा, “बरेली में हमारे नागरिकों के अधिकारों का हनन किया गया है। उनके घर तोड़ दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भूल गई है कि उसका काम कानून की रक्षा करना है, उसकी अनदेखी नहीं करना।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर के विजुअल सामने आए है। उन्हें पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज बरेली जाने वाला है।
पिछले हफ्ते हुए ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें मोहिबुल्लाह नदवी, इकरा हसन और हरेंद्र सिंह मलिक शामिल थे, को यूपी पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान पर कहा कि किसी भी देशभक्त नागरिक को, चाहे वह किसी भी राजनीतिक पद पर क्यों न हो, देश के बाहर जाने पर अपने देश की आलोचना नहीं करनी चाहिए। मेरा मानना ​​है कि दुनिया में अपने देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करना देश के प्रति अपराध है। हम अपने देश में आपस में चर्चा कर सकते हैं, चर्चा के लिए संसद जैसा मंच है लेकिन हमें दुनिया में अपने देश को बदनाम नहीं करना चाहिए।
जयपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं हृदय एवं फेफड़े प्रत्यारोपण पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित सभी डॉक्टरों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राजस्थान में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, ताकि यह दिखाया जा सके कि हम अंगदान के जरिए किस प्रकार जीवन बचा सकते हैं। हमें अंगदान के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए, क्योंकि यह लोगों के जीवन में मुस्कान ला सकता है. मुझे खुशी है कि प्रत्यारोपण के परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं, कई लोगों की जान बची है। इस तरह के सेमिनार लोगों में जागरूकता पैदा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों पर कहा कि राहुल कह रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन जब तक बाबासाहेब का संविधान है, देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं पड़ सकता। राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी खतरे में है, और उनके लिए सत्ता तक पहुंचना मुश्किल है, इसलिए राहुल गांधी झूठे बयान देने में माहिर हो गए हैं। देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है। राहुल गांधी का भविष्य खतरे में है क्योंकि देश की जनता जान चुकी है कि जब भी वो विदेश की धरती पर जाते हैं तो भारत के लिए अपमानित शब्द ही बोलकर आते हैं। देश का लोकतंत्र तब खतरे में था जब उन्होंने इमरजेंसी लगाया था। आज लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है।
जातिगत सर्वे को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य में लगभग 80 लाख घरों के 3 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण पहले ही पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि सर्वेक्षण का काम 7 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। 1.80 करोड़ परिवारों का सर्वेक्षण किए जाने की जरूरत है।

कानपुर के ACP आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि यहां किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं है। सबकुछ शांतिपूर्ण है… हर जगह पुलिस तैनात है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1974035964205957367
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “पिछले 36 घंटे में देश ने 2 प्रकार के दृश्य देखे। एक विगत 100 सालों के देश के लिए निरंतर समर्पित राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक उत्थान के लिए अपना प्रतिपल समर्पित करने वाले विश्व के सबसे बड़े संगठन RSS के शताब्दी पूर्ण होना और उस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक ऐसा सिक्का जारी होना जिसमें संभवतः पहली बार भारत के किसी मुद्रा पर मां भारती का चित्र है। इन्हीं 24 घंटे में देश ने दूसरा दृश्य देखा कि 140 साल पुरानी पार्टी, 100 साल से जिस पर एक ही परिवार का वर्चस्व है उस पार्टी के पतन और सत्ता छूटने की बदहवासी ने उनके खानदान के बरखुरदार ने एक और ऐसा बयान दिया है जिसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है…”
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा, “आज जुमे की नमाज है और नमाज को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से हमने पूरे शहर को सूपर जोन, जोन और सेक्टर में बांट रखा है। सभी जगहों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। बाहर से भी फोर्स आई हुई है…ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है…हम सभी लोगों से संवाद कायम किए हुए हैं। धर्मगुरुओं ने अपील भी की है कि लोग नमाज पढ़ें और फिर सीधे अपने घर चले जाएं…”
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। यह राशि 25 लाख महिला लाभार्थियों को उनके बैंक अकाउंट में भेजी गई है।
श्रीलंकाई जेल से रिहा हुए 15 मछुआरे चेन्नई हवाई अड्डे पहुंच गए हैं। इनमें से दो मछुआरों को 19 फरवरी को, सात को 13 जुलाई को, दो को 21 जुलाई को और चार को 8 अगस्त को सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके 9 अक्टूबर को नई दिल्ली आने की उम्मीद है। अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

Bareilly Tension: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या फिर अशांति को रोका जा सके। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, बरेली में 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
https://www.jansatta.com/rajya/tension-in-bareilly-drones-are-up-ahead-of-friday-prayer-internet-shut-down/4171279/?ref=hometopblock_hp
Putin Warns US: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिका को भारत पर रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए दबाव डालने के खिलाफ चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि भारत कभी भी किसी के सामने खुद को अपमानित नहीं होने देगा।

https://www.jansatta.com/international/india-would-not-allow-its-humiliation-says-russia-putin-warns-us/4171215/?ref=hometopblock_hp
धान, टमाटर, आलू, खीरा और मिर्च जैसी फसलों के लिए मंजूरी देने के महीनों बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने ‘धार्मिक और आहार संबंधी प्रतिबंधों’ के कारण 11 जैव-उत्तेजकों की बिक्री की मंजूरी वापस ले दी है। ये जैव-उत्तेजक पशु स्रोतों – मुर्गी के पंख, सूअर के ऊतक, गोजातीय खाल (गाय, बैल और भैंस की खाल, जिसे टैनिंग प्रक्रिया के बाद टिकाऊ और बहुमुखी चमड़े में बदला जाता है) और कॉड स्केल – से प्राप्त किए जाते हैं, जैसा कि द इंडियन एक्सप्रेस को इसकी जानकारी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हिंदू और जैन समुदायों के कुछ व्यक्तियों द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय में की गई शिकायतों के बाद लिया गया है।

https://www.jansatta.com/national/agriculture-ministry-withdraws-approval-11-bio-stimulants-protein-hydrolysate-ban/4171288/?ref=hometopblock_hp
यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाने के लिए आयोजित हो सकती है। नीतीश कुमार आज सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों पीएम मोदी ने इस योजना की शुरुआत करते हुए पहले फेज में लाभुकों को राशि जारी की थी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राजद के शासनकाल पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि पहले कोई काम नहीं होता था, लेकिन अब कानून का राज है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News