आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 07 मई 2025 LIVE: भारत की एयर स्ट्राइक से दहला पाकिस्तान, लाहौर-कराची और सियालकोट एयरपोर्ट्स बंद, IAF अलर्ट – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: पहलगाम आतंकी हमले का 6-7 मई की दरमियानी रात भारतीय वायुसेना ने बदला ले लिया है। IAF ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की 9 लोकेशंस पर बम बरसाएं है, जिससे पूरा पाकिस्तान दहल गया है। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना और थल सेना का जाइंट ऑपरेशन था। एक तरफ जहां IAF के लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्राइक की तो दूसरी ओर थल सेना की ओर से मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया है। भारतीय सेना के हमलों की ताकत इतनी ज्यादा रही कि पाकिस्तानी एयर डिफेंस को इसकी कानोंकान खबर नहीं लगी कि भारतीय वायुसेना ने मिसाइलें लॉन्च कर दी हैं।
India Airforce Airstrike on Pakistan LIVE Updates
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए जगहों को चुना था, और इन आतंकी ठिकानों पर जमींदोज कर दिया गया है। भारत की ओर से की गई इतनी भयानक कार्रवाई के पाकिस्तान सहम गया है। इसके चलते दहशत में आए पाकिस्तान ने आनन-फानन में कराची और लाहौर के एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इसके अलावा लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है।
देश-विदेश की सबसे बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास से पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की पल-पल की अपडेट्स ले रहे थे और पूरा ऑपरेशन वे लाइव देख रहे थे।
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: पाकिस्तान में अटैक करने के बाद दिल्ली एनसीआर में वायुसेना ने अपने फाइटर जेट के जरिए सोनिक बूम (धमाके की सिर्फ आवाज) के साथ ऐलान किया कि बदला ले लिया गया है।

IAF Air Strike in Pakistan LIVE: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान में हड़कंप मच हुआ है। भारत की ओर से की गई कार्रवाई से दहशत में आए पाकिस्तान ने आनन-फानन में कराची और लाहौर के एयरस्पेस को बंद कर दिया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News