आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: संसद के शीतकालीन सत्र में अभी तक सरकार और विपक्ष के बीच हंगामा देखने को मिला है लेकिन आज और कल संविधान को लेकर लोकसभा में चर्चा हो सकती है। ऐसे में ये दोनों ही दिन संसद और राजनीति के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच काफी हंगामा भी हो सकता है। NDA की तरफ से संविधान को लेकर होने वाली बहस में 12-15 सांसदों का भाषण संभव है। वहीं कांग्रेस की तरफ से 5-7 सांसद इस बहस में संबोधन के जरिए हिस्सा ले सकते हैं। सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस की तरफ से वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मोर्चा संभाल सकती हैं।
देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…