आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 27 दिसंबर 2024 LIVE: ‘मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों का जीवन को बदल दिया’, सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम को कुछ इस तरह किया याद – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता डॉ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात निधन हो गया था। इस दुखद खबर के चलते केंद्र सरकार ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 07 दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे को झुका दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी बेटी अमेरिका में रहती हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के घर पर श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं का तांता लगा है।
Manmohan Singh Education Qualification | Manmohan Singh Family Members
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब को देश के विकास और सुधार के लिए समर्पित नेता के तौर पर देखा जाएगा। पीएम ने कहा कि वह बीमारी के वक्त भी अपना दायित्व निभाते थे। उन्होंने हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हर दल के नेताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहे। पीएम मोदी ने उन्हें एक विलक्षण नेता और एक नेकदिल इंसान बताया था।
Manmohan Singh Death News LIVE Updates | Manmohan Singh Net Worth
देश-विदेश की अन्य सभी खबरों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा, “वह बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति थे…उनमें देश को आगे ले जाने की भरपूर क्षमता थी और जो पीछे छूट गए और दबे हुए लोग हैं उनके प्रति उनमें बहुत संवेदनशीलता थी।..
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता का प्रतीक था, जिसने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की। कांग्रेस पार्टी के लिए एक चमकदार और प्रिय मार्गदर्शक, उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों के जीवन को बदल दिया और सशक्त बनाया। उनके शुद्ध हृदय और उत्कृष्ट दिमाग के कारण उन्हें भारत के लोग बहुत प्यार करते थे। उनकी सलाह, बुद्धिमत्तापूर्ण सलाह और विचारों की हमारे देश के राजनीतिक क्षेत्र में उत्सुकता से मांग की जाती थी और उन्हें गहराई से महत्व दिया जाता था। दुनिया भर के नेताओं और विद्वानों द्वारा उनका सम्मान और प्रशंसा की गई, उन्हें अपार ज्ञान और कद के राजनेता के रूप में सराहा गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने द्वारा संभाले गए प्रत्येक उच्च पद पर प्रतिभा और विशिष्टता लाई और उन्होंने भारत को गौरव और सम्मान दिलाया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक चल रही है। यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई है। बैठक में सोनिया गांधी भी शामिल हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली में रैली करेंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने जीवनकाल में शैक्षणिक ऊंचाई को छूकर देश की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया था….उनका योगदान देश के उन्नति और प्रगति के लिए चिरस्थायी रहेगी। मैं अपनी श्रद्धांजलि उनके प्रति अर्पित करता हूं और भगवान उनके परिवार को इस संकट की खड़ी में शक्ति प्रदान करें..”
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भतीजे गुरदीप सिंह ने कहा कि वे देश के वित्त मंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन वे एक पारिवारिक व्यक्ति भी थे। वे परिवार के सदस्यों से बहुत जुड़े हुए थे। जब भी परिवार को मार्गदर्शन की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा हमारे लिए उपलब्ध रहते थे। वे छोटी-छोटी बातों के लिए भी हमसे बात करते थे। हमें यह खबर रात में मिली, लेकिन हमने इसे उनके (मनमोहन सिंह की बहन) साथ साझा नहीं किया। हमने इसे सुबह साझा किया। हम उन्हें दिल्ली नहीं जाने दे सकते क्योंकि उनका स्वास्थ्य स्थिर नहीं है और डॉक्टर ने हमें उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का सामना मुस्कुराते हुए किया। वह एक सरल और शांत व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन भर राष्ट्र को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि इतिहास उन्हें अलग नजरिए से देखेगा।
पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर महाराष्ट्क बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश के लिए एक दुखद समाचार है। वे उस अर्थनीति के बारे में बताते थे जो सामान्य व्यक्ति से संबंधित थी।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर CPM नेता प्रकाश करात ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से आपने एक प्रख्यात अर्थशास्त्री को खो दिया है, जिन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए सरकार में काम किया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने वर्तमान स्थिति के विपरीत धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखा। देश के हित में उनकी ईमानदारी और समर्पण पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। इसलिए यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है। मक्की लश्कर का डिप्टी चीफ था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से मक्की की मौत हुई है। मक्की पाकिस्तान में रह रहा था।
आज शाम 5 बजे दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक होगी। इसमें डॉ मनमोहन सिंह के निधन को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया गया और एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया।
पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके घर पहुंची और उनके पार्थिक शरीर के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अटल ने की थी आलोचना, आहत हो गए थे मनमोहन
पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं पीएम मोदी ने आज का स्वामित्व योजना का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सम्मान में पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया। आज दोपहर 12:30 बजे इस योजना के तहत 50 लाख से ज्यादा लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटने थे। यह एक बहुत बड़ा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम था। इसमें करोड़ों लोग हिस्सा ले रहे थे और देश के अलग-अलग हिस्सों के मंत्रियों की मौजूदी होने वाली थी।
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राहुल गांधी से क्यों नाराज हुए थे मनमोहन सिंह?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम के निधन के चलते उनके घर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस दौरान मनमोहन सिंह के परिजनों से भी बातचीत की।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम के सम्मान में बड़ा फैसला किया है और आज-कल होने वाली ‘प्रगति यात्रा’ रद्द कर दी है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया। पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ। हालांकि उन्हें भारतीय आर्थिक सुधारों का वास्तुकार माना जाता था, लेकिन वह हमारी विदेश नीति में रणनीतिक सुधारों के लिए भी उतने ही जिम्मेदार थे। उनकी दयालुता और शिष्टाचार को हमेशा याद रखूंगा. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
मनमोहन सिंह के निधन पर वैश्विक नेताओं ने क्या कहा?
बेंगलुरु में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक विधानसभा का झंडा आधा झुका दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने आज सभी स्कूल कॉलेजों के अवकाश की घोषणा की है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 92 साल की उम्र में कल उनका निधन हो गया था।
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे। मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात को दिल्ली में निधन हो गया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News