आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaja Khabar, 31 मई 2025 LIVE: एमपी के दौरे पर होंगे PM नरेंद्र मोदी, राजस्थान जाएंगे जेपी नड्डा – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar (हिंदी समाचार) 31 मई 2025 News LIVE: खबरों के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि बिहार बंगाल और यूपी के बाद आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर होंगे। यहां वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के समारोह में शािल होंगे और 300 रुपये का विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे। इसके अलावा उज्जैन मे सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के तहत क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से घाट निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा राजस्था दौरे पर होंगे। यहां वे जयपुर में लाडो प्रोत्साहन राशि समेत महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे।
Weather Forecast Today LIVE News | Breaking News LIVE
इसके अलावा आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार के 100 दिन के कामकाज का ब्योरा देंगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में आज ‘ऑपरेशन शील्ड’ के बैनर तले नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया जाएगा। इसके तहत रात 8 बजे से 8:15 बजे तक मॉक ब्लैकआउट ड्रिल होगी। इसे युद्ध की स्थिति में लोगों को दी जाने वाली ट्रेनिंग और बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों के अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश-विदेश से जुड़ी अन्य सभी बड़ी खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित एक विशेष डाक टिकट और ₹300 मूल्य का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। साथ ही वह उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के तहत क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से घाट निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की हेट स्पीच मामले में आज मऊ एमपी एमएलए कोर्ट फैसला सुनाएगी। ये मामला चुनाव के दौरान अधिकारियों को धमकी का है। विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी को झटका लग सकता है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को हथियार लाइसेंस देने का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है क्योंकि उन्हें सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में रहने वाले असमिया लोग लंबे समय से हथियार लाइसेंस की मांग कर रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मांग की समीक्षा के बाद बुधवार को इस आशय का निर्णय लिया था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News