आज की ताजा खबर, 14 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ईरान का पलटवार, इजराइल पर दाग दी सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें, उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने की संभावना – Times Now Navbharat

Theme
hindi news
india
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 14 जून 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 14 जून (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स… बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ…
Updated Jun 14, 2025, 08:17 AM IST
आज की ताजा खबर, 14 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ईरान का पलटवार, इजराइल पर दाग दी सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें, उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने की संभावना
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today : आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 14 जून 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: इजराइल के हमले के बाद अब ईरान ने इजराइल पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। इजराइल ने जहां ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमले किए थे, वहीं ईरान ने एक के बाद एक सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें से इजराइल पर हमला बोला है। ईरान के ये मिसाइल, इजराइल में घुसने में कामयाब रही हैं और तेल अवीव में कई धमाके हुए हैं वहीं इस जंग के बीच ईरान और इजराइल दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है उधर DGCA ने एयर इंडिया को निर्देश जारी कर उसके बेड़े में शामिल बोइंग के सभी विमानों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच करने के लिए कहा है। एयर इंडिया बोइंग के जेनएक्स इंजन लगे 787-8 और 787-9 विमानों को उड़ाती है। डीजीसीए ने यह कदम विमान परिचालन से जुड़ी सुरक्षा और नियामक मानकों को कड़ाई से पालन कराने के लिए उठाया है वहीं हर-हर महादेव के जयकारे के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने एक कार्यक्रम के बाद यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया उधर उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने की संभावना है। बीती रात से मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में धूल भरी आंधी और बादलों की आवाजाही शुरू होगी। साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स…
कहीं आंधी तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, यूपी को गर्मी से कब मिलेगी राहत?
ईरान का पलटवार, इजराइल पर दाग दी सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें
एयर इंडिया का AI-171 प्लेन कैसे हुआ क्रैश?
पटना के दानापुर में कुख्यात टॉप-10 अपराधी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
'हर-हर महादेव' के जयकारे के साथ शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के DGCA का बड़ा एक्शन
एयर इंडिया का AI-171 प्लेन कैसे हुआ क्रैश, पता लगाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गठित की समिति; SOP की भी करेगी जांच
बीच जंग इजराइल और ईरान दोनों के विदेश मंत्रियों ने किया एस जयशंकर को फोन, जानिए क्या हुई बात
Air India Plane Crash: पीड़ितों के लिए 50 लाख रुपये के अंतरिम मुआवजे की मांग को लेकर डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
'हर-हर महादेव' के जयकारे के साथ शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश राज्य मंत्री ने रवाना किया पहला जत्था
फोन पर प्रधानमंत्री मोदी-नेतन्याहू के बीच हुई बात, इजरायली PM से कहा-इलाके में जल्द हो शांति की बहाली
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News