Theme
hindi news
india
Updated Dec 15, 2024, 01:35 PM IST
आज की ताजा खबर 15 दिसंबर-2024 हिंदी न्यूज़: दिल्ली चुनाव के लिए आप ने 35 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, अतुल सुभाष केस में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आज की ताजा खबर 15 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट भी जारी कर दी। इसमें 35 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद उनकी पत्नी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार,उनकी पत्नी और उनके परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया था। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जातीय हिंसा से झुलस रहे मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार को हमलावरों ने बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए 11 संकल्प रखे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक इतिहास दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत रहा है इसलिए हम लोकतंत्र की जननी हैं उधर विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में कथित विवादित बयान देने वाले जस्टिस शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी है। श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने जस्टिस शेखर के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है उधर पंजाब से लगती हरियाणा की सीमा पर शनिवार को दिल्ली की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी किसानों के समूह को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ किसानों के घायल हो जाने के कारण प्रदर्शनकारी किसानों ने अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च एक दिन के लिए स्थगित कर दिया वहीं बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को सरकार बनने पर ‘माई बहिन मान योजना’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने दरभंगा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो ‘माई-बहिन मान योजना’ शुरू की जाएगी
- मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या
- उत्तर भारत में कोल्ड वेव का कहर, तमिलनाडु-केरल में थमने लगा बारिश का दौर
केजरीवाल के बाद अब CM आतिशी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
लोक सभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल कल नहीं होगा पेश
संभल में तनाव के बीच अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
यूनान में नौका डूबने से पांच शरणार्थियों की मौत, कई लापता
पश्चिम बंगाल के कुलपी में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
केरल में सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति समेत चार की मौत
अतुल सुभाष केस में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
ईरान में बिना हिजाब के कॉन्सर्ट करना महिला यूट्यूबर को पड़ा भारी महंगा
मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अब बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या
तमिलनाडु-केरल में थमने लगा बारिश का दौर, उत्तर भारत में कोल्ड वेव का कहर
एक भारत, श्रेष्ठ भारत से लेकर परिवारवाद और संविधान सम्मान तक… PM मोदी ने संसद में रखे 11 संकल्प
जस्टिस शेखर के खिलाफ चलेगा महाभियोग? लोकसभा में नोटिस पर 100 सांसदों ने किए हस्ताक्षर
विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
हरियाणा: महिला आयोग की उपाध्यक्ष व ड्राइवर गिरफ्तार
South Korea: महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के बाद राष्ट्रपति यून निलंबित
Allu Arjun News: अल्लू अर्जुन पर राजनीतिक वाद-विवाद जारी, कांग्रेस ने पुष्पा 2 स्टार की गिरफ्तारी का किया बचाव
केजरीवाल के बाद अब CM आतिशी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, केंद्र पर लगाए ये गंभीर आरोप
'वह जो कहते हैं, वह कभी नहीं करते…': संजय राउत ने PM मोदी की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर साधा निशाना
One Nation One Election: लोक सभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल कल नहीं होगा पेश, सामने आई ये वजह
Sambhal News: संभल में तनाव के बीच अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, शाही जामा मस्जिद इलाके में भी चलाया गया जांच अभियान
Follow Us :
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited