Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
india
आज की ताजा खबर लाइव, 5 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ ( ट्रंप की भारत पर नए टैरिफ की धमकी, वेनेजुएला संकट, दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, टी20 विश्व कप बांग्लादेश क्रिकेट टीम, असम भूकंप) मुख्य समाचार Latest News in Hindi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर नई दिल्ली ‘रूसी तेल के मुद्दे’ पर मदद नहीं करता है, तो वॉशिंगटन भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ बढ़ा सकता है। वहीं वेनेजुएला में संकट गहराता जा रहा है वहां राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद ट्रम्प ने नए नेता, डेल्सी रोड्रिग्ज से कहा कि ‘अगर वह सही काम नहीं करती हैं, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी’ उधर असम के मोरीगांव जिले में भूकंप 5 जनवरी की सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आपात बैठक में गहन चर्चा के बाद भारत-श्रीलंका की साझा मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया। आज की ताजा और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ…
Updated Jan 5, 2026, 09:53 AM IST
आज की ताजा खबर, 5 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ : भारत पर Tariff बढ़ाने की ट्रंप की फिर धमकी, असम में 5.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, Trump ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिग्ज को दी नई धमकी
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ट्रंप की भारत पर नए टैरिफ की धमकी, दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, वेनेजुएला संकट, असम भूकंप, टी20 विश्व कप बांग्लादेश क्रिकेट टीम) के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर नई दिल्ली ‘रूसी तेल के मुद्दे’ (Russian Oil) पर मदद नहीं करता है, तो वॉशिंगटन भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ (Tariff) बढ़ा सकता है। पिछले साल ट्रंप प्रशासन ने नई दिल्ली द्वारा बड़े पैमाने पर रूसी तेल खरीदने का हवाला देते हुए भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया था। राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया, ‘अगर वे रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करते हैं तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।’ मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद में काफी कमी की है।
असम के मोरीगांव जिले में नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, 5 जनवरी यानी सोमवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था।अधिकारियों ने बताया कि चोट लगने या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। वहीं असम के साथ-साथ मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी बड़े पैमाने पर झटके महसूस किए गए। इन झटकों के कारण लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
उत्तर भारत में रविवार को सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट आई है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी रही। पहाड़ों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां का दौर जारी है। यहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। वहीं हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत उत्तर भारत के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में रहने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को संकेत दिया था कि अगर उन्हें जरूरी लगा तो वह सैन्य कार्रवाई की दूसरी लहर को मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं। नए नेता, डेल्सी रोड्रिग्ज से कहा कि ‘अगर वह सही काम नहीं करती हैं, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, शायद (निकोलस) मादुरो से भी ज़्यादा,’ पूर्व राष्ट्रपति को अमेरिकी सेना द्वारा काराकास से पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आपात बैठक में गहन चर्चा के बाद भारत-श्रीलंका की साझा मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है। जहां पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुकाबले खेले जाने हैं जिसने टूर्नामेंट में हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेलने पर सहमति जताई थी,क्योंकि भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था और फाइनल सहित अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले थे।
- ट्रंप की भारत पर नए टैरिफ की धमकी, कहा-‘अगर भारत रूसी तेल पर सहयोग नहीं करता है तो…
- भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में शीतलहर का प्रकोप
- असम में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता
- ट्रंप ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को दी नई धमकी
SC Verdict on Umar Khalid Sharjeel Imam: क्या जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद, शरजील इमाम?
Starlink Internet Venezuela News: वेनेजुएला में Starlink का इंटरनेट हुआ फ्री, सपोर्ट में खड़े हुए एलन मस्क
Venezuela Latest News: वेनेजुएला की सरकार में था CIA का एजेंट, मादुरो की हर गतिविधि पर थी खुफिया एजेंसी की नजर
Trump's Latest Tariff Warning: भारत पर Tariff बढ़ाने की ट्रंप की फिर धमकी, कहा-'अगर भारत रूसी तेल पर सहयोग नहीं करता है तो…
Weather Update: भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में शीतलहर का प्रकोप
Venezuela Update: ट्रम्प ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को दी नई धमकी
Assam Earthquake News:असम में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता
BMC Election News: 'माफिया बन गए हैं प्राइवेट टैंकर, हमें जिताइए इनके घर की सप्लाई काट देंगे'-ओवैसी की ललकार
Bangladesh T20 News: बांग्लादेश ने किया भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार, ए क्या होगी आगे की राह?
Gold Rate Today: सोने का भाव आज का 5 जनवरी 2026: आज सुबह में क्या है रेट
क्या जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद, शरजील इमाम? जमानत अर्जियों पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
'माफिया बन गए हैं प्राइवेट टैंकर, हमें जीताइए इनके घर की सप्लाई काट देंगे' BMC चुनाव में ओवैसी की ललकार
Assam Earthquake:असम में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी हुए महसूस
दिल्ली हाईकोर्ट में लालू यादव की याचिका पर सुनवाई आज; IRCTC घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को दी है चुनौती
इंडियन कोस्ट गार्ड को मिल रही 'समुद्र प्रताप' की ताकत, राजनाथ सिंह बोले- लगातार बढ़ रहे गैर-पारंपरिक खतरे
Follow Us :
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited