आज की ताजा खबर 6 जनवरी 2024 Live: प्रशांत किशोर को सुबह 4 बजे उठा ले गई पटना पुलिस, इलाज कराने से किया मना, हिरासत में क्यों लिए गए PK – Zee News Hindi

Breaking News in Hindi: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर देश-दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Trending Photos
आज की ताजा खबर (06 जनवरी 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रधानमंत्री नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे. वह तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे. पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर सेक्शनों को मिलाकर 742.1 किलोमीटर लंबे जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से जम्मू और कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को काफी लाभ होगा, लोगों की लंबे समय से लंबित आकांक्षा पूरी होगी और भारत के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, नई दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होंगे.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 6 जनवरी को सुबह 10.30 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में पंचायत से संसद कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर और अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे. कार्यक्रम में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से अनुसूचित जनजातियों की 502 निर्वाचित महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पूर्वोत्तर राज्य में आगामी व्यावसायिक सम्मेलन के लिए सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाने के लिए उद्योग जगत के नेताओं से मिलने के लिए अगले तीन दिनों तक मुंबई में रहेंगे. वह असम में संभावित निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए एक रोड शो में भी भाग लेंगे.
प्रयागराज – महाकुंभ में कल सातवां अखाड़ा प्रवेश करेगा, आनंद अखाड़ा कल पूरे ताम-झाम के साथ मेले में प्रवेश करेगा, आनंद अखाड़े के संत, महंत, महामंडलेश्वर और आचार्य ढोल-नगाड़ों के साथ महाकुंभ शिविर में प्रवेश करेंगे, शिविर प्रवेश जुलूस दारागंज स्थित आश्रम से शुरू होगा, आनंद अखाड़े के संत आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि के नेतृत्व में महाकुंभ शिविर में प्रवेश करेंगे.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज देर शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फॉर्मूला-ई ऑपरेशंस लिमिटेड को 55 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की जांच के तहत तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव को 6 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज नई दिल्ली में अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से मुलाकात करेंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकी (आईसीईटी) और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों से संबंधित मामलों सहित व्यापक चर्चा होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर देश-दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News