आज की ताजा खबर, 6 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ : Chakra View With Sumit Awasthi में किस स्टोरी को आप लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? POLL में भाग लीजिए.. और बताइए अपनी राय – Times Now Navbharat

Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
india
आज की ताजा खबर लाइव, 6 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ (बांग्लादेश में हिंदू की हत्या, वेनेजुएला संकट, सुरेश कलमाणी निधन, दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, जापान भूकंप) मुख्य समाचार Latest News in Hindi: बांग्लादेश के नरसिंगडी ज़िले के एक व्यस्त बाज़ार में एक हिंदू किराना व्यापारी की हत्या कर दी गई, जो सिर्फ़ 18 दिनों में अल्पसंख्यक समुदाय पर छठा जानलेवा हमला है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एवं केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का सोमवार देर रात निधन हो गया। कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुणे के पूर्व सांसद कलमाड़ी ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उधर वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को अपने कब्जे में लेने पर अमेरिका चौतरफा घिरता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में कई देशों ने उसकी सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मादुरो के पकड़े जाने के खिलाफ दुनिया के कई देशों में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। कहीं-कहीं पर बारिश और ओलावृष्टि की भी खबरें हैं। पहाड़ों में बर्फ पड़ने की वजह से वहां तो ठंड का प्रकोप है ही, मैदानी इलाकों में भी सिहरन और गलन बढ़ गई है। कई दिनों तक धूप नहीं निकल रही है, जिसके कारण ठंड और भी ज्यादा महसूस हो रही है। यही कारण है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर जारी है। आज यानी मंगलवार 6 जनवरी को भी यहां प्रचंड ठंड का प्रहार जारी है। उधर आज सकट चौथ है, हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन ये व्रत त्योहार मनाया जाता है। इसे संकट चतुर्थी, तिलकुटा चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। सकट चौथ के दिन पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। वहीं भक्त इस दिन निर्जला व्रत करते हैं, और संतान की रक्षा, दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए पूजन करते हैं। आज की ताजा और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ…
Updated Jan 6, 2026, 05:02 PM IST
आज की ताजा खबर, 6 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ : Chakra View With Sumit Awasthi में किस स्टोरी को आप लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? POLL में भाग लीजिए.. और बताइए अपनी राय
आज की ताजा खबर लाइव, 6 जनवरी 2026 (Aaj ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News(बांग्लादेश में हिंदू की हत्या, वेनेजुएला संकट, सुरेश कलमाणी निधन, दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, जापान भूकंप) के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar): बांग्लादेश के नरसिंगडी ज़िले के एक व्यस्त बाज़ार में एक हिंदू किराना व्यापारी की हत्या कर दी गई, जो सिर्फ़ 18 दिनों में अल्पसंख्यक समुदाय पर छठा जानलेवा हमला है और इससे उनकी सुरक्षा को लेकर डर और बढ़ गया है। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है, जिससे पूरे देश में जारी अशांति के बीच सिर्फ़ 18 दिनों में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर यह छठा जानलेवा हमला हुआ है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एवं केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का सोमवार देर रात निधन हो गया। कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुणे के पूर्व सांसद कलमाड़ी ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एवं केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का सोमवार देर रात निधन हो गया। कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुणे के पूर्व सांसद कलमाड़ी ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कलमाड़ी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 2 बजे तक उनके आवास पर रखा जाएगा। कांग्रेस नेता का अंतिम संस्कार पुणे में ही शाम को होगा। कलमाड़ी के निधन पर कई दलों के नेताओं ने अपना शोक प्रकट किया है।

वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को अपने कब्जे में लेने पर अमेरिका चौतरफा घिरता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में कई देशों ने उसकी सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। खास बात यह है कि यूएस की निंदा करने वालों में उसके सहयोगी देश भी शामिल हैं। हालांकि, कई देशों ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का यह कहते हुए समर्थन किया कि मादुरो एक अवैध एवं दमनकारी नेता हैं। मादुरो के पकड़े जाने के खिलाफ दुनिया के कई देशों में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। कहीं-कहीं पर बारिश और ओलावृष्टि की भी खबरें हैं। पहाड़ों में बर्फ पड़ने की वजह से वहां तो ठंड का प्रकोप है ही, मैदानी इलाकों में भी सिहरन और गलन बढ़ गई है। कई दिनों तक धूप नहीं निकल रही है, जिसके कारण ठंड और भी ज्यादा महसूस हो रही है। यही कारण है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर जारी है। आज यानी मंगलवार 6 जनवरी को भी यहां प्रचंड ठंड का प्रहार जारी है।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के बीच रस्साकशी लंबे समय से चली आ रही है। कई बार यह विवाद दिल्ली तक पहुंचता रहा है लेकिन सिद्दारमैया सीएम की कुर्सी पर बने हुए है। इस बीच, शिवकुमार ने सिद्धरमैया को यह कहते हुए बधाई दी कि है वह एक रिकॉर्ड कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है और सिद्धारमैया का नाम इतिहास में दर्ज रहेगा।

आज सकट चौथ है, हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन ये व्रत त्योहार मनाया जाता है। इसे संकट चतुर्थी, तिलकुटा चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। सकट चौथ के दिन पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। वहीं भक्त इस दिन निर्जला व्रत करते हैं, और संतान की रक्षा, दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए पूजन करते हैं। आज की ताजा और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ…

Chakra View With Sumit Awasthi में किस स्टोरी को आप लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?
Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा नेता दुष्यंत गौतम
IRCTC Scam: दिल्ली हाईकोर्ट ने तेजस्वी यादव की याचिका पर CBI से जवाब तलब किया
UP SIR Update: जानें आपके जिले में वोटर लिस्ट से कितने नाम कटे?
AAP on Delhi Pollution: 'प्रदूषण पर ड्रामेबाजी बंद करे BJP, समस्या पर तुरंत चर्चा कराए', पूर्व CM आतिशी ने घेरा
Slogan in JNU: फिर नारों के कारण विवादों में JNU, गिरिराज सिंह ने कही यह अहम बात
Bomb in Train News: मऊ में ट्रेन में बम मिलने की मिली सूचना, मचा हड़कंप
Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कैसी है तबीयत
Mahindra New XUV: महिंद्रा की नई XUV 7XO SUV भारत में हुई लॉन्च, कीमत 13.66 लाख रुपए से शुरू
PAK Spy Arrest: अंबाला में पकड़ा गया पाक का जासूस, एयरफोर्स स्टेशन पर करता था ठेकेदारी
Bangladesh Another Hindu Killed: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 18 दिनों में अल्पसंख्यक समुदाय पर छठा जानलेवा हमला
Suresh Kalmadi Death : नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Action Against Maduro: UNSC की आपात बैठक में US के सहयोगी देशों ने की सैन्य कार्रवाई की कड़ी आलोचना
Karnataka CM News: शिवकुमार ने अपने सियासी 'प्रतिद्वंद्वी' की क्यों की तारीफ
Venezuela Update: क्यूबा ने अमेरिकी दखल की निंदा की, कार्रवाई के खिलाफ लंदन में विरोध प्रदर्शन
Japan Earthquake: जापान में भूकंप से हिली धरती, 6.2 तीव्रता के भूकंप ने लोगों को डराया
Odisha News: ओडिशा में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 4 छात्रों पर थिनर डालकर लगाई आग;
उत्तर कश्मीर में आतंकियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम; हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद
ग्रोक अश्लील कंटेंट मामला: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को राहत, अब 7 जनवरी तक देनी होगी रिपोर्ट
मोदी-शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी, JNU ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग
PFI से बजरंग दल की तुलना करने पर बुरे फंसे कांग्रेस नेता; खरगे, सिद्धारमैया और शिवकुमार के खिलाफ लीगल एक्शन
आवारा कुत्तों का मामला: SC ने कहा, इतने ज्यादा आवेदन तो इंसानों के मामलों में भी नहीं आते
Follow Us :
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News