किटकैट से भरा ट्रक चोरी, कंपनी बोली- चॉकलेट पर लगा होता है ये कोड, मिल जाएगा चोर! – AajTak

Feedback
यूरोप में चॉकलेट से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. स्विट्जरलैंड की दिग्गज फूड कंपनी  नेस्ले का किटकैट चॉकलेट से भरा पूरा ट्रक बीच रास्ते से गायब हो गया. यह ट्रक मध्य इटली से पोलैंड के लिए रवाना हुआ था, लेकिन अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही चोरी हो गया.
रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ट्रक में करीब 12 टन किटकैट चॉकलेट लदी हुई थी. कंपनी के मुताबिक, इसमें 4,13,793 चॉकलेट बार शामिल थे, जो उनकी नई रेंज का हिस्सा थे. इतनी बड़ी मात्रा में चॉकलेट की चोरी ने सप्लाई चेन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
कंपनी ने खुद इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक ट्रांजिट के दौरान ही गायब हो गया. फिलहाल न तो ट्रक का कोई पता चल पाया है और न ही उसमें भरे चॉकलेट बार का. इस रहस्यमयी गायब होने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
किटकैट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 12 टन किटकैट प्रोडक्ट्स इटली से पोलैंड ले जाए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में चोरी हो गए. हम स्थानीय अधिकारियों और अपने सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया कि इस घटना से उपभोक्ताओं की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और सप्लाई पर भी असर नहीं पड़ा है.
देखें पोस्ट
Regarding recent press coverage pic.twitter.com/Huh4EnFV2J
कंपनी ने बताया चोरों को पकड़ने का ये तरीका
इस बीच, कंपनी ने चोरी हुए माल को ट्रैक करने का एक तरीका भी बताया है. हर चॉकलेट बैच पर एक यूनिक कोड मौजूद है. अगर कोई इन कोड्स को स्कैन करता है, तो उसे सीधे कंपनी से संपर्क करने का निर्देश मिलेगा. इससे चोरी हुए प्रोडक्ट्स को ट्रेस करना आसान हो सकता है.
दिलचस्प बात यह है कि किटकैट ने इस घटना पर हल्के अंदाज में भी टिप्पणी की. कंपनी ने कहा कि हमें मानना पड़ेगा कि चोरों की पसंद वाकई शानदार है, लेकिन कार्गो चोरी अब हर आकार के बिजनेस के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है.
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतना बड़ा ट्रक कहां गायब हो गया. नेस्ले ने अभी तक यह नहीं बताया है कि चोरी किस जगह हुई. जांच जारी है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस चॉकलेट चोरी का कोई सुराग मिल पाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News