आज की ताजा खबर LIVE: अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
आम आदमी पार्टीके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखा है. केजरीवाल ने पत्र में कहा कि आबकारी मामले में वह न तो खुद उनके समक्ष पेश होंगे और न ही उनकी ओर से कोई वकील पैरवी करेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के थानों में अनिवार्य प्राथमिकी दर्ज करने के नियम को सख्ती से लागू किए जाने की मांग की है.
अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में प्लेन क्रैश होने से राज्य प्रतिनिधि लिज कॉनमी और पायलट जो कैस की मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा दिया गया है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज 4.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं. दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
राजस्थान में तेज गर्मी का कहर जारी है. बाड़मेर में तापमान रिकॉर्ड 46.4 डिग्री तक पहुंच गया है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिन हीट वेव चलेगी जबकि कुछ जिलों में हल्की बरसात की संभावना है.
डॉक्टर निखिल टंडन को दिल्ली AIIMS का नया कार्यकारी निदेशक बनाया है. AIIMS के निदेशक डॉक्टर एम. श्रीनिवास को नीति आयोग में सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद टंडन को यह जिम्मेदारी दी गई है.
मुंबई में 1 मई से ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य नहीं होगी. अगले 6 महीने के लिए फैसला टाल दिया गया है.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बुरा व्यवहार हुआ है, बीजेपी के लोग शामिल हैं. बीजेपी नहीं चाह्हती कि हम पीडीए के साथ खड़े हों, लोगों को मिलने नहीं दिया जा रहा है, हम लोगों ने तय किया हैं कि 5 लाख रुपये से मदद करेंगे, कल हमारा प्रतिनिधिमंडल जायेगा. हमारे विधायक और रीता विश्वकर्मा भी जाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने नवगठित वकीलों को आगामी SCAORA चुनावों में मतदान करने का रास्ता साफ कर दिया है. CJI सूर्यकांत ने कहा कि 16 अप्रैल को रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं को अंतरिम उपाय के रूप में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी.
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर जारी है. लातूर में भीषण गर्मी की वजह से खेत में काम करते समय 60 साल किसान की मौत हो गई है. राज्य में लू की वजह से यह तीसरी मौत है. लातूर जिले के निलंगा के औराद शहाजणी में तापमान 42.8 डिग्री पार चला गया है.
PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1857 में इसी बैरकपुर की धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी. यही धरती आज बंगाल में परिवर्तन की राह को और प्रशस्त कर रही है. बंगाल में एक ही मांग परिवर्तन की मांग गूंज रही है. उन्होंने कहा, “मैं पिछले 3-4 दशकों से देश के कोने-कोने में जाता रहा हूं. राजनीति में आने के बाद, BJP में आने के बाद मैं BJP के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी जो भी काम कहती है, वो मैं करता हूं. चुनाव की जिम्मेदारियां संभालना भी इसी का हिस्सा रहा है. मैं न दिन देखता हूं, न रात, न मौसम देखता हूं, चल पड़ता हूं. जब से घर छोड़ा है, मुझे आप सभी के बीच रहने में सुख मिलता है और आप ही मेरा परिवार हैं. रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह है.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार इंद्रनील खान के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah holds a roadshow in support of BJP candidate from Behala Paschim Assembly constituency, Indranil Khan
The campaigning for the second and final phase of the assembly elections in West Bengal will end this evening. 142 pic.twitter.com/Ggg4pFiRr8
— ANI (@ANI) April 27, 2026
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज गाजीपुर जाएगा. 21 नेताओं का यह दल पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा. यह दल राहुल-प्रियंका गांधी का संदेश लेकर जाएगा. दल की अगुवाई अनिल कुमार जयहिंद करेंगे.
मुंबई के पायधुनी इलाके में फूड पॉयजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. कहा जा रहा है कि बिरयानी खाने के बाद परिवार ने तरबूज भी खाया था. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पायधुनी में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मौत से पहले परिवार के एक शख्स ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उन्होंने एक साथ पहले बिरयानी खाई थी और उसके बाद तरबूज खाया.
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने AAP के गुट के विलय को अपनी मंजूरी दे दी है. 7 सांसदों का एक गुट का पिछले दिनों बीजेपी में विलय हो गया था. ऐसे में बीजेपी के राज्यसभा सांसदों की संख्या बढ़कर 113 तक पहुंच गई है. AAP के पास अब महज 3 सांसद ही रह गए हैं.
पंजाब में रिश्वतखोरी के केस में गिरफ्तार राज्य पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) तलाशी अभियान चला रही है. ये कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू हुई है. भुल्लर के चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में स्थित 11 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. ये जगह आरोपी भुल्लर और उनके साथियों से जुड़ी हुई हैं. डीआईजी भुल्लर को पिछले साल 8 लाख रुपये के रिश्वत से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में 7 करोड़ से ज्यादा रुपए कैश मिले थे.
मुंबई के मरीन ड्राइव रोड पर आज तड़के एक भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ-साथ एक युवक और एक युवती भी शामिल हैं. यह हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुई. हादसा इतनी भीषण थी कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे का शिकार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरे होने को है. इस बीच भारतीय सेना हर दिन पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी हार याद दिला रही है. सेना ने ट्वीट के जरिए पाकिस्तान को याद दिलाया कि कैसे महज 22 मिनट में भारतीय सेना ने हमला कर पाकिस्तान में स्थित जैश और लश्कर के टॉप ठिकानों को तबाह किया.
Resolve. Clarity. Mission Focus.
Justice Served- Swift and Precise.
Evidence doesn’t argue – It settles.#SindoorAnniversary #JusticeEndures#NationFirst pic.twitter.com/bSBWEgAjJX
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) April 27, 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के कोर्ट का बहिष्कार किया है. केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को पत्र लिखकर बताया कि उनके कोर्ट के समक्ष वो खुद या वकील के जरिए पेश नहीं होंगे. मेरी जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई है, इसलिए मैंने गांधीजी के सत्याग्रह पर चलने का फैसला लिया है. मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए एक फैसला किया है.
लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले LeT के सरगना अफरीदी की कथित तौर पर उसी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी.
कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक महीने पहले, एक हाईवे पर हुए बम हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है जबकि हादसे में 30 अन्य घायल हो गए, इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं. राष्ट्रपति गुस्तावो पेस्त्रो ने इस हमले के लिए इवान मारडिस्को को जिम्मेदार ठहराया, जो देश के सबसे अधिक वांछित लोगों में से एक है.
दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर कल देर रात एक हादसा हुआ. दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल कंट्रोल खोकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद, मरने वालों में से एक नीचे नाले में गिर गया. उसे ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया गया.
हिंसा के बाद भाटपारा से TMC उम्मीदवार अमित गुप्ता ने कहा, “अर्चना बागान में हमारे कार्यकर्ता बिट्टू बैनर और झंडे लगा रहे थे. तभी गुड्डू सिंह, पिंटू सिंह ने उन्हें जबरदस्ती पीटा. हमारे झंडे फाड़ दिए गए. हमारे पार्टी ऑफिस के अंदर घुसकर तोड़-फोड़ की. हम इस घटना की शिकायत करने पुलिस स्टेशन आए थे. जब हम पुलिस स्टेशन पहुंचे, उसी समय अर्जुन सिंह ने अपने लोगों के साथ पुलिस के सामने हम पर हमला कर दिया. हमने शिकायत की है. चुनाव आयोग को भी बता दिया हैं हमारे नेतृत्व को भी खबर भेजी है.”
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाटपारा से बीजेपी प्रत्याशी पवन कुमार सिंह ने कहा, “यह मामला कल शुरू हुआ. हम एक बैठक कर रहे थे. तभी वहां पर TMC के कुछ लोग आए।. वार्ड 17 के काउंसलर मनोज पांडे अपने समर्थकों के साथ आए और हंगामा करने लगे. फिर, हम IC (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज) के पास गए और शिकायत की. शिकायत के बाद, उन्होंने कहा कि वे एक्शन लेंगे. लेकिन आज, जब हम PM मोदी के स्वागत के लिए उनकी फोटो लगा रहे थे, तो उन्होंने हमें परेशान करना शुरू कर दिया, फिर वे पुलिस स्टेशन पर भी प्रतिवाद करने लगे. मामला सुलझाने और घर जाने के बाद, हमने देखा कि पहले पत्थर फेंके गए. फिर बम भी फेंके गए. उसके बाद फायरिंग भी शुरू हो गई. CISF के एक जवान के बाएं पैर में गोली लग गई.”
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपारा में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच आपस में झड़प हो गई. घटना के दौरान पत्थर फेंके गए. पत्थरबाजी के बाद फायरिंग की भी घटना हुई. फायरिंग के दौरान CISF का एक जवान घायल हो गया है. स्टेशन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है.
सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को सरकारी टेलीविजन पर बताया कि शनिवार को विद्रोहियों के किए गए हमले में माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा मारे गए. प्रवक्ता इस्सा उस्मान कौलीबली ने एक बयान में बताया कि कामारा की मौत तब हुई, जब हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाया.
पश्चिम बंगाल के भाटपारा में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस घटना के दौरान पत्थरबाजी भी हुई. स्टेशन के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए.
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | A clash broke out between TMC and BJP workers in front of Jagaddal Police Station in Bhatpara. Stones were pelted during the incident. Heavy security was deployed outside the station. https://t.co/YuqAIU6z5g pic.twitter.com/DO9XFVVVDH
— ANI (@ANI) April 26, 2026
जापान के होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया.
マグニチュード6.1の地震が、日本の北部(北海道十勝地方南部)において、95%のリスク警告エリアのまさにその直下で発生しました。予測地図をご参照ください。 pic.twitter.com/rDDJncTjMj
— Japan Earthquakes (@earthquakejapan) April 26, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह पौन 12 बजे बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा के बाद पीएम मोदी आज से 2 दिन के सिक्किम दौरे पर रहेंगे. वे आज दोपहर लगभग 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे. 28 अप्रैल को सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के तहत रोड शो करेंगे. उनके कार्यक्रमों में बेहाला पश्चिम (सुबह 10:30 बजे) और चंदननगर (दोपहर 12:15 बजे) में रोड शो शामिल हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला पहुंचेंगी, जिसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल नई दिल्ली में आज न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर हुए. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Apr 27,2026 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News