ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
28 May 2025 07:01 AM (IST)
पनामा सिटी पहुंचा शशि थरूर के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का असली चेहरा सामने लाने और आतंकवाद के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पनामा सिटी पहुंचा। यहां भारत के राजदूत ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरान थरूर ने पनामा सिटी के नेशनल असेंबली का दौरा किया और सांसदों के समूह के साथ विधानसभा अध्यक्ष डाना कास्टानेडा से मुलाकात की। पनामा सिटी के एक मंदिर में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की।
28 May 2025 06:54 AM (IST)
संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया रवाना
जेडी(यू) सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का सिंगापुर दौरा खत्म हो गया। इसके बाद यह प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया के लिए रवाना हुआ।
#WATCH | After concluding their Singapore visit, the all-party delegation led by JD(U) MP Sanjay Jha will leave for Indonesia, its next destination. pic.twitter.com/1ObTjzeoWH
— ANI (@ANI) May 28, 2025
ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए गौरव बनीं कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए मध्यप्रदेश के बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था। सुप्रीम कोर्ट में आज कुंवर विजय शाह मामले में फिर से सुनवाई होनी है। इससे पहले मंत्री विजय शाह पर 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी माफी को नामंजूर कर दिया था। इस मामले में SIT आज सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी।
इस मामले में SIT आज सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी।