आज की ताजा खबर LIVE: गलन और सर्द हवाओं से राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली में लुढ़का पारा – TV9 Bharatvarsh

दिल्ली में गलन और सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी के तापमान में बीते दिन की तुलना में एक डिग्री से सेल्सियस की गिरावट देखी गई है. 11 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखा जा सकता है. फिलहाल, मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के कोई आसार नहीं हैं. आज आसमान साफ बना रह सकता है और धूप दिखाई दे सकती है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की सभी परियोजनाओं की निगरानी के लिए एक वेब पोर्टल स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 80 परियोजनाओं का ब्योरा रियल टाइम में पोर्टल पर अपलोड किया जाए. मुख्यमंत्री ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों को सुव्यवस्थित करने के लिए 1 जनवरी, 2025 तक एक नया पोर्टल लॉन्च करने की योजना की भी घोषणा की.
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को पहुंचे. वहां पर उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सैन्य-तकनीकी सहयोग सत्र के दौरान मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत और रूस की मित्रता को लेकर कहा कि दोनों ही देशों के बीच सबसे ऊंचे पर्वत से भी ऊंची दोस्ती है. दोनों 21वें भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के सैन्य तकनीकि से जुड़े मसलों पर भी चर्चा की.
सीरिया से आज 75 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाल लिया गया. सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुंच गए हैं. वहां मौजूद फ्लाइट्स की मदद से वो अब भारत सुरक्षित लौट सकेंगे. दमिश्क और बेरूत में भारतीय दूतावास, दोनों के एकसाथ प्रयास के कारण भारतीयों को बाहर निकाला गया. विदेश मंत्रालय की तरफ से इसकी सूचना दी गई. सीरिया में हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों की तरफ से उन्हें वहां से वापस लाने की सरकार से गुहार लगाई गई थी.
मुंबई के ग्रांट रोड के सिल्वर थिएटर में आग लग गई. आग इतनी भयानक लगी कि आग की बड़ी-बड़ी लपटें ऊपर की ओर जाती हुई दिखाई दीं. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी-अपनी जान को बचाने के लिए बाहर निकलने लगे. घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने बड़ी सक्रियता से काम किया और आग पर काबू पा लिया. इस घटना में फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर की विशालकाय दीवारों में दरार के कारण गंदे पानी का रिसाव हो रहा है. मरम्मत न करने से ज्यादा समय तक पानी के संगत में आने से दीवार का कुछ हिस्सा गिरने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में इसकी मरम्मत के लिए एएसआई की टीम जल्द अपना काम शुरू कर सकती है. एएसआई टीम की 17 दिसंबर को वहां पहुंच सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में देश भर के 51 नोडल केंद्रों पर SIH 2024 के ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक छात्र टीमें भाग लेंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे. देश भर के 51 नोडल केंद्रों पर SIH 2024 के ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक छात्र टीमें भाग लेंगी. वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की बैठक आज बुलाई गई है. इस बैठक में धार्मिक संगठन दारुल उलूम देवबंद के सदस्यों को जेपीसी में बुलाया जाएगा. आज विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वच्छता और हरित पर्यावरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित करेंगी. बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारी संसद की समिति के सामने आज पेश होंगे. दिल्ली शराब घोटाला मामला में मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट.
Published On – Dec 11,2024 12:04 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News