By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर, 2025 से देश के मुख्य न्यायाधीश होंगे. मौजूदा प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने केंद्र सरकार से उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी.
मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की हत्या पर पुलिस ने कहा, सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था. किसी बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है. एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
बिहार के मोकामा में जन सुराज के समर्थक की गोली मार की हत्या कर दी गई है. इस वारदात के चलते पूरे इलाके में तनाव है. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और हालात को नियंत्रित करने में जुटी है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. वहीं पाक-अफगानिस्तान संघर्ष पर मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान द्वारा अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का उपयोग किए जाने से पाकिस्तान नाराज है.
मुंबई में RA स्टूडियो में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया गया है. बताया जा रहा है कि इन बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था. पुलिस आरोपी से बातचीत कर रही है. स्टूडियो के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कल सुबह 9.30 बजे NDA का घोषणा पत्र जारी होगा.
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं. उनका रिमोट पीएम मोदी और अमित शाह के हाथ में है. वही लोग आज बिहार की सरकार को चला रहे हैं.
राहुल गांधी द्वारा छठी मैय्या को लेकर प्रधानमंत्री का अपमान करने पर बीजेपी हमलावर है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काश इनकी दादी और परिवार वाले इनको अच्छे संस्कार देते, तो ये इस तरह की बातें नहीं करते.
मुजफ्फरपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है. अधिबक्ता सुधीर ओझा ने मुकदमा दर्ज कराया है. बुधवार को सकरा में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव के लिए कुछ भी कर सकते है. चुनाव से पहले नाचने के लिए बोलेंगे तो वह मंच पर डांस करने लगेंगे. छठ पर्व में भी ड्रामा किया.
बिहार में इस समय कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. इसके कारण चुनाव प्रचार भी प्रभावित हो रहा है. खराब मौसम की वजह से तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर नहीं लैंड कर सका. यही वजह है कि दरभंगा की दो रैलियां रद्द कर दी गई.
चक्रवात मोन्था के कारण तेलंगाना में भारी बारिश हो रही है. इसके कारण कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं. यही वजह है कि वारंगल में नगर निगम के अधिकारी जिले के बीआर नगर में बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को ड्रोन की मदद से भोजन वितरित कर रहे हैं.
बिहार के लखीसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है, लेकिन आप ऐसा सोच कर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा बल्कि आप ये सोच कर वोट दीजिएगा कि आपका एक-एक वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए है. आपका एक एक वोट जंगलराज को रोकने के लिए है.”
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ संबंध रखने के आरोप में दो शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. ये कार्रवाई एलजी प्रशासन की तरफ से की गई है.
महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…इस बार बिहार की जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी. बिहार को बिहार का लाल ही चलाएगा, कोई बाहरी आकर नहीं चलाएगा. हमें बिहार को आगे लेकर जाना है. आज भी सरकार द्वारा 10 लाख महिलाओं के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग की नैतिकता कहां गई?…”
मध्यप्रदेश के पीथमपुर के सागौर में क्रेन गिरने से 2 लोग दबे होने की खबर सामने आई है. रेलवे के कार्य के दौरान हादसा हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 6 साल बाद ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत चीन पर लगने वाला 57 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 47 प्रतिशत कर दिया है.
चक्रवात मोन्था का असर अब बढ़ता जा रहा है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बाद अब तेलंगाना में भी मोन्था के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिल रहा है.
बिहार विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि 24 घंटों के भीतर जारी किया जाएगा. एनडीए की घोषणा पत्र में बिहार के लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी.
पंजाब में धान की फसल के इस साल के सीजन में बुधवार को सबसे ज्यादा पराली जलने के मामले सामने आए हैं. बुधवार को पंजाब में पराली जलाने के रिकॉर्ड 283 मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही पराली जलाने का आंकड़ा इस सीजन में 1000 के पार हो गया है.
गृहमंत्री अमित शाह आज 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी इस पीसी के जरिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हो गई. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात पूरे 6 सालों बाद हुई है.
बिहार चुनाव में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभाएं भी होने वाली हैं. राहुल आज नालंदा और शेखपुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दोपहर 12:30 बजे सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम, चंदौसी, नूरसराय, जिला नालंदा में जनसभा में पहली सभी होगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. लखीसराय, तारापुर मुंगेर, हिलसा नालंदा और पालीगंज पटना में उनकी रैली होगी.
हैती में तूफान ‘मेलिसा’ के कारण आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. अब तक 25 लोगों की मौत हो गई. जमैका और क्यूबा में काफी नुकसान की खबर है.
रियो डी जेनेरियो में ड्रग तस्करों पर पुलिस की छापेमारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है. न्यूज एजेंसी अल जजीरा ने ब्राजीलियाई पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है. पहले यह आंकड़ा 64 बताया गया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ अपनी बैठक का बेसब्री से इंतजार है. यह कुछ ही घंटों में होगी. छह साल बाद आज ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात होगी.
US President Donald J Trump posts, “Very much looking forward to my meeting with President Xi of China. It will take place in a few hours!” pic.twitter.com/Nky3VdPfdA
— ANI (@ANI) October 29, 2025
आंध्र प्रदेश के तट को पार कर चुके भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.
भारत थाईलैंड में हिरासत में लिए गए लगभग 500 नागरिकों को वापस लाने के लिए काम कर रहा है. ये सभी नागरिक पिछले कुछ दिनों में म्यांमार से थाईलैंड में प्रवेश कर गए थे.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज एनडीए का घोषणापत्र जारी हो सकता है. गृह मंत्री अमित शाह इसे जारी कर सकते हैं.
महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक बच्चू कडू आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो आगे की रणनीति तय करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी केवडिया में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री आज शाम को एकता नगर जाएंगे. वहां ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दरभंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी करेंगे. इसके हर शब्द को लागू करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी केवडिया में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री आज शाम को एकता नगर जाएंगे. वहां ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज और शुक्रवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगी. महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक बच्चू कडू आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो आगे की रणनीति तय करेंगे. चुनाव आयोग ने बंगाल के बीएलओ को सख्त निर्देश दिया है. आयोग ने कहा है कि गुरुवार तक ड्यूटी पर ना आने वालों को निलंबन, विभागीय एक्शन समेत प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब राज्य में एसआईआर शुरू हो गया है. पढ़ें, देश-दुनिया की बड़ी खबरें…
Published On – Oct 29,2025 11:59 PM IST