By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम के पास हुई लूट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. भारत मण्डपम के पास हुई थी लूट, लगभग 1 करोड़ की लूट हुई थी. 24 सितंबर को लूट हुई थी.
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की. भारत आज दुबई में एशिया कप 2025 के सुपर 4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा.
मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बीएमसी ने लोगों को घर से बेवजह न निकलने की अपील की है.
दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. बाबा पर ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप है.
करूर भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल 51 लोगों का ICU में इलाज चल रहा है. मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को 1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. मैंने एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है.
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, यूएन@80, भू-राजनीतिक रुझान, वर्तमान हॉटस्पॉट और भारत के दृष्टिकोण पर चर्चा की गई.
EAM Dr S Jaishankar met the UN Secretary-General António Guterres in New York.
“Discussed UN@80, geopolitical trends, current hotspots & Indias perspectives” tweets, EAM Dr S Jaishankar pic.twitter.com/3yYHFVx8hK
— ANI (@ANI) September 27, 2025
टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय चेन्नई स्थित अपने आवास पर पहुंचे. करूर में उनके सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अनुसार, भगदड़ में 8 बच्चों और 16 महिलाओं सहित 36 लोगों की जान चली गई.
#WATCH | Tamil Nadu | TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay arrives at his residence in Chennai.
A stampede took place during his public event in Karur earlier today.
According to Tamil Nadu CM MK Stalin, 36 people lost their lives in the stampede, including 8 pic.twitter.com/OLa9ddwB37
— ANI (@ANI) September 27, 2025
करूर हादसे को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि हादसे की जांच के लिए हाई कोर्ट की रिटायर जज अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया जाएगा.
करूर हादसे पर, TVK (तमिलनाडु वेत्री कझगम) के प्रमुख और अभिनेता विजय ने ट्वीट कर कहा, “मैं असहनीय, अवर्णनीय पीड़ा और दुःख में हूं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. करूर में अपनी जान गंवाने वाले अपने प्रिय भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं. मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी लोग घायल हुए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों में हादसे पर शोक जताया है. हादसे को लेकर गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से मामले में रिपोर्ट मांगी है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दूसरी ओर, ओडिशा में रविवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में तब्दील होने वाला है. देश-दुनिया की और सभी खबरों पर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Sep 28,2025 12:00 AM IST