आज की ताजा खबर LIVE: दुबई में आज ACC की बैठक, BCCI उठा सकती है एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दुबई में आज एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक होने वाली है. इस बैठक में BCCI एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठा सकती है. ये जानकारी सूत्र के हवाले से सामने आई है.
यूपी के बरेली में जुमे की नवाज के बाद हुए बबाल और लाठीचार्ज के मामले में डीआईजी ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में एसपी सिटी के नेतृत्व में 3 सीओ और 14 इंस्पेक्टर बबाल की जांच करेंगे.
आज SIR के बाद बिहार के लिए मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष कितनी राजनीति करता है ये देखने वाला होगा. बार-बार हम कह रहे हैं कि इससे केंद्र सरकार को क्या लेना-देना है? अच्छा होगा तो चुनाव आयोग के सर, शिकायत होगी तो भी उनके सर. रिपोर्ट आने के बाद देखते हैं उसमें क्या रहता है.”
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की शर्मनाक घटना से बेहद दुखी हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं. यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले अहिंसा के विचार और महात्मा गांधी की विरासत पर एक हिंसक हमला है. भारतीय उच्चायोग ने तत्काल कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है और हमारी टीम पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद है और मूर्ति को उसकी मूल गरिमा में पुनर्स्थापित करने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है.
@HCI_London is deeply saddened and strongly condemns the shameful act of vandalism of the statue of Mahatma Gandhi at Tavistock Square in London. This is not just vandalism, but a violent attack on the idea of nonviolence, three days before the international day of nonviolence,
— India in the UK (@HCI_London) September 29, 2025
इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढह गई है, जिसके मलबे में कम से कम 65 छात्र दबे होने की आशंका जताई गई है. इसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली बीजेपी के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज निधन हो गया है. वह 94वें वर्ष के थे. इसकी जानकारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दी.
बरेली में देर रात हो गई है. वहीं मौलाना तौकीर रजा का करीबी नफीस को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आई लव यू मोहम्मद के पोस्टर हटाने गई पुलिस के इंस्पेक्टर को नफीस ने हाथ काटने की धमकी दी थी.
गाजा में जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में कतर, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व और उनके शांति प्रयासों का स्वागत किया है. उन्होंने ट्रंप की ओर से प्रस्तुत उस प्रस्ताव की सराहना की, जिसमें गाजा में युद्धविराम, पुनर्निर्माण, फिलिस्तीनी नागरिकों के विस्थापन को रोकने और क्षेत्र में स्थायी शांति को बढ़ावा देने की बात कही गई है. कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया है.
The Foreign Ministers of Qatar, Jordan, United Arab Emirates, Indonesia, Pakistan, Türkiye, Saudi Arabia and Egypt welcome President Donald Trumps leadership and his efforts to end the war in Gaza, and assert their confidence in his ability to find a path to peace… The pic.twitter.com/N8OCqFd6gO
— ANI (@ANI) September 29, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओखला में एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे.
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आज उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे. सुबह 10 बजे दिल्ली वाले आवास पर मुलाकात होगी. पवन सिंह आरा से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. NDA के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल आज करूर जाएंगे. यहां वो मृतकों के परिजनों और पीड़ितों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे.
बिहार चुनाव को लेकर आज यानी 30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट एक अगस्त को जारी की गई थी. इसमें 7.24 करोड़ मतदाता थे. 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए थे.
बिहार चुनाव को लेकर आज यानी 30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट एक अगस्त को जारी की गई थी. इसमें 7.24 करोड़ मतदाता थे. 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए थे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को केशोपुर मलजल शोधन संयंत्र (STP) से जुड़ी 20 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल आज करूर जाएंगे. यहां वो मृतकों के परिजनों और पीड़ितों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सीआर पार्क, काली मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा कर सकते हैं. देश-दुनिया की और सभी खबरों पर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Sep 30,2025 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News