आज की ताजा खबर LIVE: नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल – TV9 Bharatvarsh

यूपी उपचुनाव में नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल होगा. विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा के 7 नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायेंगे. विधान भवन के तिलक हाल में प्रातः 11 बजे कार्यक्रम होगा.
महाराष्ट्र सीएम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंच गए हैं. वे यहां अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इससे पहले दोपहर में एनसीपी नेता अजित पवार भी दिल्ली पहुंचे थे.
पीएम नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.
Congratulations to Shri Hemant Soren on taking oath as Jharkhand CM. Best wishes to him for his tenure ahead.@HemantSorenJMM
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2024
संभल हिंसा में मारे गए बिलाल के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज करवाई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि गोली लगने से बिलाल की मौत हुई है. इसके अलावा हिंसा में मारे गए नईम और अयान के भाइयों ने भी अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया है.
जम्मू कश्मीर में गुरुवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र को बताया जा रहा है. हालांकि इसका केंद्र जमीन से 209 किमी अंदर होने के चलते किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है.
बांग्लादेश की अवामी लीग की अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में बढ़ते हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर गंभीर बयान दिया है. उन्होंने चटगांव में एक वकील की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना में शामिल अपराधियों को तुरंत पकड़कर सजा दी जानी चाहिए. यूनुस सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर नई सरकार दोषियों को सजा नहीं दे पाती है तो उसे मानवाधिकार उल्लंघन का जवाब देना होगा.
हेमंत सोरेन शाम चार बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिएलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत अन्य नेता रांची पहुंच चुके हैं.
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर आज दिल्ली में महायुति के बड़े नेता एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस अमित शाह से मुलाकात करेंगे. तीनों नेताओं की रात 8 बजे बैठक होगी.
महाराष्ट्र चुनाव में कथित अनियमितता के संबंध में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कल सुबह 11 बजे चुनाव आयोग से मुलाकात कर सकता है.
बेंगलुरु जेल आतंकी साजिश मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक प्रमुख भगोड़े सलमान खान का रवांडा से प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया है. ये जानकारी एनआईए ने दी है.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची रवाना होने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे.
केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव में जीतकर आईं प्रियंका गांधी ने लोकसभा में शपथ लेने के बाद कहा कि मेरी प्राथमिकता संसद में यह होगी कि देश के मुद्दे उठाऊं. देश और पार्टी के लिए लड़ूं. मैं आई हूं, जिससे राहुल गांधी को मजबूती, मिलेगी कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी. हम संविधान के उसूलों के लिए लड़ रहे हैं, इसीलिए मैंने संविधान की प्रति लेकर शपथ ली. मैने आज इंदिरा जी को भी याद किया और पिताजी को भी याद किया.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रहे हैं. आज शाम महाराष्ट्र महायुति की बैठक से पहले बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और पीएम मोदी की महत्वपूर्ण बैठक है.
दिल्ली के शांत विहार के बंसी स्वीट्स में संदिग्ध धमाके की खबर सामने आई है. पुलिस और फायर मौके पर मौजूद है.
वक्फ पर बनी जेपीसी कमिटी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. बजट सत्र-2025 के आखिरी दिन तक रिपोर्ट देने का प्रस्ताव लोकसभा में जगदंबिका पाल ने पेश किया. सदन ने इसकी सहमति दे दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि वक्फ जेपीसी का समय बढ़ाने की मांग विपक्ष ने की, पर जब आज समय बढ़ाने का प्रस्ताव आया तब भी कांग्रेस ने हंगामा किया, मैं इसकी निंदा करता हूं.
भारतीय नौसेना ने 3,500 किलोमीटर की क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जो हाल ही में नौसेना में शामिल की गई परमाणु पनडुब्बी INS अरिघाट से की गई. परीक्षण के परिणामों का विश्लेषण किया जा रहा है. इस नाव का संचालन सामरिक बल कमान द्वारा किया जाता है. ये जानकारी रक्षा सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हमने उनके लिए प्रचार किया था. मुझे खुशी है कि वह जीत गईं. जैसा कि आप देख सकते हैं, उन्होंने केरल की साड़ी पहन रखी है.”
कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की ट्रायल कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी के मामले में CBI की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई है. कोर्ट ने सुनवाई 18 दिसंबर तक टाल दी है.
दिल्ली के बिजवासन इलाके में छापेमारी कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला हुआ. वहां पांच लोग थे, जिनमें से एक भाग गया. परिसर को सुरक्षित कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है. घटना में ईडी के एक अतिरिक्त निदेशक घायल हो गए.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने आवास से संसद के लिए रवाना हुईं. समर्थकों ने उनकी कार पर फूलों की वर्षा की. वे वायनाड लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद सांसद के रूप में शपथ लेंगी.
#WATCH | Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra leaves for Parliament from her residence; flower petals showered on her car by supporters
She is set to take oath as a Member of Parliament as she won the Wayanad Lok Sabha bypoll. pic.twitter.com/jD4GC3YV5F
— ANI (@ANI) November 28, 2024
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मानव तस्करी मामले में 6 राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी कर रही है. विदेश में नौकरी का झांसा देकर भारतीय नौजवानों को मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड में फंसाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ था.
एनसीपी प्रमुख अजित पवार मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. दिल्ली में उनकी बैठक अमित शाह से होनी है. आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला होना है, जहां अमित शाह के साथ महायुति के टॉप नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच बैठक होनी है.
महाराष्ट्र में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका आज फैसला हो सकता है. इस बीच शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे आज करीब 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. अमित शाह के यहां बैठक शाम 5.30 के आसपास होगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए ज्योतिबा फुले को नमन किया है. उन्होंने लिखा, ‘महान समाज सुधारक और शिक्षाविद ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. ज्योतिबा फुले जी ने एक ओर वंचितों के उत्थान के लिए अथक कार्य किए, तो दूसरी ओर शिक्षा को सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बनाया। विषम परिस्थितियों में भी सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहने वाले ज्योतिबा फुले जी नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे. उनका जीवन और दर्शन जनकल्याण व भावी पीढ़ी के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे. महान समाज सुधारक आणि शिक्षणतज्ज्ञ महात्मा ज्योतिबा फुले यांना पुण्यतिथीनिमित्त कोटी कोटी अभिवादन.
उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम पर पथराव की घटना के बाद सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं. पथराव की घटना के बाद 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं, 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Security personnel continue to be present in Sambhal after an incident of stone pelting took place here when a team arrived to conduct a survey of Shahi Jama Masjid on 24th November.
Following the stone pelting incident, 7 FIRs have been registered, 27 pic.twitter.com/o9SysU2CIv
— ANI (@ANI) November 28, 2024
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 304 दर्ज किया गया है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं कुछ इलाकों में AQI 350 से ऊपर है. आनंद विहार में 357, बवाना में 341, जहांगीरपुरी में 354, मुंडका में 364 और शादीपुर में 351 दर्ज किया गया है.
दिल्ली के निजी स्कूलों में आज (28 नवंबर) से नर्सरी, केजी और फर्स्ट क्लास में एडमिशन शुरू होंगे.
किसानों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को 28 नवंबर को आगरा कोर्ट में हाजिर होना है. इस को लेकर उन्हें 19 नवंबर को नोटिस मिल चुका है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार तीनों को दिल्ली बुलाया गया है. आज शाम को इन तीनों के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता बैठक करेंगे और सीएम के नाम पर मुहर लगेगी.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान अमित शाह मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी (एलबीएस) पहुंचेंगे.
इजराइल ने लेबनान में युद्धविराम के बाद साउथ लेबनान में कर्फ्यू लगाया. इजराइल ने बुधवार को शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया.
रांची में आज यानी 28 नवंबर को हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे. सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वायनाड उपचुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद आज सांसद पद की शपथ लेंगी.
हेमंत सोरेन आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता शामिल होंगे.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार तीनों को दिल्ली बुलाया गया है. कल शाम को इन तीनों नेताओं के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता बैठक करेंगे और सीएम के नाम पर मुहर लगेगी. हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में राजधानी के मोरहाबादी मैदान में चौथी बार पद की शपथ लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. यूपी में बागपत के राजपुर खामपुर गांव में 50 साल पहले तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद को गिराया जाएगा. अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी. दिल्ली की अदालत ने ईडी को नोटिस दिया है. नीचे पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट्स.
Published On – Nov 28,2024 12:03 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News