संभल मस्जिद मामले में कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आज सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं होगी. अगली तारीख मांगी जाएगी. कोर्ट में सुनवाई से पहले बयान दिया है.
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र से जुड़ी सभी बातें दिल्ली में तय होंगी. एकनाथ शिंदे और अजित पवार को अपनी बातें रखने के लिए बार-बार दिल्ली आना पड़ेगा. उन्हें पीएम और अमित शाह की बात सुननी पड़ेगी. वे (अजित पवार) हमेशा डिप्टी सीएम थे और वे डिप्टी सीएम ही बनते रहेंगे. लोकसभा चुनाव के बाद उनके चेहरे की चमक जो गायब हो गई थी, अब लौट आई है, यह ईवीएम का कमाल है. ‘तीन मूर्ति’ वाला मंदिर बनना चाहिए, बीच में ईवीएम, एक तरफ पीएम और दूसरी तरफ अमित शाह.”
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, “सरकार संभल, अडानी, मणिपुर के मुद्दे पर भाग रही है. सरकार चाहती ही नहीं है कि सदन चले तो सदन कैसे चलेगा?”
संसद के शीतकालीन सत्र के लिए AAP सांसद राघव चड्ढा ने “बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और इस्कॉन पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी” पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया.
उत्तर प्रदेश के संभल में जिला न्यायालय के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है क्योंकि न्यायालय द्वारा नियुक्त ASI टीम आज शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
#WATCH | Uttar Pradesh: Security deployed outside the District Court in Sambhal as the court-appointed ASI team will submit its report on the survey on Shahi Jama Masjid today pic.twitter.com/wEvGkdgDxr
— ANI (@ANI) November 29, 2024
बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा, जो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, का कल रात रिम्स में निधन हो गया. ये जानकारी राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची के पीआरओ ने दी है.
उत्तर प्रदेश के संभल में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनात की गई है. 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर यहां पथराव की घटना हुई थी. आज मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जाएगी.
#WATCH | Rapid Action Force (RAF) deployed in Uttar Pradesh’s Sambhal
Stone pelting incident took place here on November 24 over the Shahi Jama Masjid survey. Friday prayers will be offered at the mosque today pic.twitter.com/ZD5dGte9oH
— ANI (@ANI) November 29, 2024
CPCB के मुताबिक, आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 332 है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं कुछ इलाकों का AQI 400 के ऊपर है. दिल्ली के आनंद विहार में 393, बवाना में 434, द्वारका सेक्टर 8 में 377, जहांगीरपुरी में 384, मुंडका में 396, नरेला में 383, पंजाबी बाग में 370, रोहिणी में 381, शादीपुर में 398, विवेक विहार में 395 एक्यूआई दर्ज किया गया है. (ये डेटा सुबह 6 बजे का है)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी यूके और जर्मनी यात्रा के बारे में की बात. उन्होंने का कि मुझे इस बात की संतुष्टि है कि हमने जो योजना बनाई थी, उसके मुताबिक हमें सफलता मिली और मुझे समझने और सीखने का मौका भी मिला. मैं इस यात्रा के हर मिनट और हर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने लोगों को बधाई देना चाहता हूं. जब हम एकता के साथ अच्छी योजना बनाएं, परिणाम अच्छा होगा. जर्मनी से हमें यही मिल रहा है, जर्मनी और भी आगे जा रहा है.
#WATCH | Munich, Germany | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav speaks about his UK and Germany visit
He says, “I am satisfied that we got success as per the plan we had made and I also got a chance to understand and learn. I would like to congratulate our people for making every pic.twitter.com/W2eDnAJX1Z
— ANI (@ANI) November 29, 2024
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार अरोड़ा (सेवानिवृत्त), उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, अमित मोहन प्रसाद (सेवानिवृत्त, आईएएस) और अरविंद कुमार जैन (सेवानिवृत्त, आईपीएस) सदस्य होंगे. आयोग 24 नवंबर 2024 को हुई उक्त घटना की जांच कर राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपेगा. आयोग इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख से दो महीने की अवधि के भीतर जांच पूरी करेगा.
UP Governor Anandiben Patel constitutes a three-member Judicial Inquiry Commission to be headed by Justice Devendra Kumar Arora (Retired), High Court, Allahabad, Amit Mohan Prasad (Retired, IAS) and Arvind Kumar Jain (Retired, IPS) as Members. The Commission will examine the pic.twitter.com/Vts5hQOJXo
— ANI (@ANI) November 28, 2024
दिल्ली: महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है, ‘बैठक अच्छी और सकारात्मक रही. यह पहली बैठक थी. हमारी अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा हुई. महायुति की एक और बैठक होगी. इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा. इसे लेकर बैठक मुंबई में होगी.
Delhi | Maharashtra caretaker CM Eknath Shinde says, “The meeting was good and positive. This was the first meeting. We had a discussion with Amit Shah and JP Nadda…There will be another meeting of the Mahayuti. In this meeting, a decision will be taken about who will be the pic.twitter.com/xps8yknhT8
— ANI (@ANI) November 28, 2024
केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास से रवाना हुए.
#WATCH | Union Minister and BJP chief JP Nadda leaves from the residence of Union Home Minister Amit Shah, in Delhi pic.twitter.com/5Tgk6z2pFH
— ANI (@ANI) November 28, 2024
#WATCH | BJP leader Devendra Fadnavis arrives at the Delhi airport
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar and BJP president JP Nadda on Thursday met Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/i21P3zQdOw
— ANI (@ANI) November 28, 2024
#WATCH | NCP chief Ajit Pawar arrives at the Delhi airport
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar and BJP president JP Nadda on Thursday met Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/FgGmwcmJ3f
— ANI (@ANI) November 28, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर में डीजीपी और आईजी के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि प्रधानमंत्री 29 नवंबर की रात भुवनेश्वर पहुंचेंगे. एक दिसंबर की दोपहर तक प्रधानमंत्री ओडिशा में रहेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री 29 नवंबर की रात भुवनेश्वर पहुंचेंगे. एक दिसंबर की दोपहर तक ओडिशा में रहेंगे. आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी. इसमें महाराष्ट्र और हरियाणा में पार्टी को मिली हार पर मंथन होगा. मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इसमें फडणवीस के नाम पर मुहर लग सकती है. दिल्ली विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा. विधानसभा का कार्यकाल 2025 में समाप्त होने जा रहा है. 70 सीट वाली विधानसभा के लिए फरवरी में चुनाव होंगे. नीचे पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट्स.
Published On – Nov 29,2024 12:00 AM