आज की ताजा खबर LIVE: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उपराष्ट्रपति के लिए जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को दिया… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)के सांसदों की आज रविवार से 2 दिवसीय कार्यशाला संसद परिसर में शुरू हो रही है. इस दौरान जीएसटी सुधारों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अगले हफ्ते होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है.
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों की 2 दिवसीय कार्यशाला आज रविवार को संसद परिसर में शुरू हो रही है, जहां जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है. वहीं पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को क्रिकेट मैच के दौरान हुए एक धमाके में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह धमाका बाजौर जिले की खार तहसील में कौसर क्रिकेट मैदान में हुआ. दूसरी ओर, बिहार की राजधानी पटना के सीलमपुर में फायरिंग की घटना हुई. पुलिस का कहना है कि शनिवार शाम पटना के सलीमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसके परिवार के 3 लोग घायल हो गए. देश-दुनिया की खबरों के लिए पेज पर लगातार बने रहें…
Published On – Sep 07,2025 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News