आज की ताजा खबर LIVE: PM मोदी आज जाएंगे ओडिशा, अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग ‘फ्री बलूचिस्तान’ का बैनर पकड़े हुए हैं.
#WATCH | People hold a banner of ‘Free Balochistan’ during a protest, outside U.N. headquarters in New York. pic.twitter.com/VTs5bTv4Sl
— ANI (@ANI) September 26, 2025
सुपर ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने कुसल परेरा को आउट किया. कमाल गेंदबाजी
दूसरी गेंद पर एक रन बना. कामिंडु मेंडिस ने एक रन लिया.
तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं. कमाल की यॉर्कर.
आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा को मिली कामयाबी, पाथुम निसंका आउट. वरुण चक्रवर्ती का कमाल कैच. पाथुम निसंका ने 58 गेंदों में 107 रन बनाए.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय बिहार के दौरे पर हैं. वह शनिवार को बिहार के 2 जिलों का दौरा करेंगे. वह सरायरंजन (समस्तीपुर) और फारबिसगंज (अररिया) का दौरा करेंगे और इस दौरान वह उत्तर बिहार के इन दो जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे. शाह का एक हफ्ते में यह दूसरा बिहार दौरा है. 19 सितंबर को अपने बिहार दौरे के दौरान रोहतास और बेगूसराय जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार (27 सितंबर) को ओडिशा की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही 1,700 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट और बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी स्टैक का अनावरण करेंगे. झारसुगुड़ा से पीएम मोदी 8 आईआईटी के विस्तार की भी घोषणा करेंगे. इसके अलावा अंत्योदय योजना के तहत 50 हजार लाभार्थियों को मदद प्रदान करेंगे. जून 2024 में ओडिशा में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से 15 महीनों में पीएम मोदी का राज्य का यह छठा दौरा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही 1,700 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट और बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी स्टैक का अनावरण करेंगे. वहीं भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मौसम विभाग ने आज सुबह 8.30 बजे तक 3 जिलों (कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना की गई है. जबकि चुनावी राज्य बिहार में नेताओं का ताबड़तोड़ दौरा जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के 2 जिलों का दौरा करेंगे. देश-दुनिया की और सभी खबरों पर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Sep 27,2025 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News