आज के दिन भारत ने पाक पर विजय प्राप्त की ​थी, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि – Dainik Bhaskar

कम्युनिटी रिपोर्टर. जोधपुर| अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से सोमवार को भारत-पाक 1971 का विजय दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के पूर्व सैनिक शामिल होकर श्रद्धांज​लि देंगे। परिषद के अध्यक्ष मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सुबह 10 बज
इसके साथ ही आने वाले शहरवासियों सहित युवाओं को शहीदों के इस दिन से अवगत करवाया जाएगा। साथ ही शहीदों को श्रद्धांज​लि देने के लिए शहरवासियों को शामिल होने का आह्वान भी किया गया है। राजपुरोहित ने बताया कि जोधपुर प्रांत के करीब 21 हजार पूर्व सैनिक सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसके साथ ही 36 कौम सहित सिविलियन को भी आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
राजपुरोहित ने बताया कि इन दिनों बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है। हर साल 16 दिसंबर के दिन भारत बड़ी ही शान से विजय दिवस मनाता है।
सरदार पटेल को पुण्यतिथि पर दी पुष्पांजलि
जोधपुर| सर्किट हाउस के बाहर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर उनकी 74वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अल्पसंख्यक विभाग शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पार्षद दानिश फौजदार ने बताया कि ने पटेल का जीवन परिचय दिया। ग्यास मोहम्मद काज़ी, अल्ताफ खान, जाहिद खान कटारिया, शहजादा कुरैशी, वीनस मार्टिन, किशोर कुमार व्यास, ऋषि राज कच्छवाहा, विनोद सिंह, संदीप कुमार, सरदार अशोक सिंह, इकबाल बेलिम सहित कई नेता मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News