आज महाकुंभ दौरे पर रहेंगे PM मोदी, संगम में करेंगे पवित्र स्नान, ये है पूरा शेड्यूल – Aaj Tak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार (5 फरवरी) को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर संगम में पवित्र स्नान करेंगे. पीएम के दौरे से पहले सभी इंतजाम कर लिए गए हैं. मेले में सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है. साथ ही एयर, वॉटर फ्लीट व रोड फ्लीट का रिहर्सल हो चुका है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं. इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नाम भी शामिल हैं. इसके अलावा कई देशों के प्रतिनिधि भी महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं.
ये है पीएम मोदी के महाकुंभ दौरे का पूरा शेड्यूल
-10:05 बजे – पीएम मोदी प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
-10:10 बजे – वे प्रयागराज एयरपोर्ट से डीपीएस हेलीपैड जाएंगे.
-10:45 बजे – प्रधानमंत्री अरेल घाट पहुंचेंगे.
-10:50 बजे – अरेल घाट से वे महाकुंभ पहुंचने के लिए नाव से जाएंगे.
-11:00 – 11:30 बजे – प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम महाकुंभ मेले के लिए आरक्षित है.
-11:45 बजे – वे नाव से अरेल घाट लौटेंगे, फिर डीपीएस हेलीपैड वापस जाएंगे और प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
-12:30 बजे – प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के विमान से प्रयागराज से रवाना होंगे.

1 फरवरी को 77 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने लगाई थी डुबकी 
तीन दिन पहले 1 फरवरी को 77 देशों के 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है. इसमें कई देशों के राजयिकों के साथ ही उनका परिवार भी शामिल था. महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले 77 देशों में रूस, मलेशिया, बोलीविया, जिम्बाब्वे, लातविया, उरुग्वे, नीदरलैंड, मंगोलिया, इटली, जापान, जर्मनी, जमैका, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड, कैमरून, यूक्रेन, स्लोवेनिया और अर्जेंटीना जैसे देशों के राजनयिक शामिल हैं. यूपी सरकार ने एक बयान में कहा कि राजनयिकों ने यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों पर खुशी जताई.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News