मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रामेश्वर सिंह व एलएनटी कॉलेज में गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम होगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी इन दोनों कॉलेजों को मिली है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 12.30 बजे तक पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं से सीधा संवाद किया जाना है। रामेश्वर कॉलेज सिकंदरपुर व एलएनटी कॉलेज अघोरिया बाजार में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं और खेलप्रेमियों से संवाद करेंगे।
देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे पौधरोपण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। नगर विधायक रंजन कुमार मुख्य अतिथि तथा कॉलेज इंस्पेक्टर (कला एवं वाणिज्य) प्रो. राजीव कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे।एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने बताया कि इसमें युवाओं को खेलों के महत्व, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी माई भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। रामेश्वर कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर मिलना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play