आज से भारत भवन में शुरू हो रही रुपाभ प्रदर्शनी: 100 से अधिक इलाकों में गुल रहेगी बिजली ; जानिए शहर में कहां… – Dainik Bhaskar

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर
जोधपुर-चेन्नई के बीच 9 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर और चेन्नई बीच के बीच 9-9 ट्रिप साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के गुना, बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर…
बीना-आगासौद में यार्ड रीमॉडलिंग से 20 ट्रेनें प्रभावित
भोपाल मंडल से होकर चलने वाली 20 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। इनमें मेमू, इंटरसिटी, एक्सप्रेस और हमसफर ट्रेनें शामिल हैं। सबसे पहले 20 सितंबर से ललितपुर-बीना और बीना-ललितपुर मेमू का संचालन प्रभावित होगा।पढ़ें पूरी खबर
भोपाल होकर चलने वाली 23 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के काम के चलते अक्टूबर में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर रेल यातायात और विद्युत ब्लॉक लिए जाने के कारण भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली 23 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसका असर 14 से 17 अक्टूबर के बीच रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

पुस्तक प्रदर्शनी
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नालंदा केंद्रीय पुस्तकालय में आज से तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी (28 से 30 सितंबर 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ।
प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों एवं पुस्तक विक्रेताओं द्वारा वि.वि. में संचालित पाठ्यक्रमों से सबंधित पुस्‍तकों के साथ-साथ पत्रकारिता, जनसंचार, मीडिया प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), भारतीय ज्ञान परंपरा, कंप्यूटर विज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान तथा हिंदी व अंग्रेजी साहित्य विषयों पर प्रकाशित पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं।

रुपाभ चित्र प्रदर्शनी
भारत भवन की रूपाभ प्रदर्शनी श्रृंखला के तहत 29 सितंबर से ‘प्रशस्त कलाकार लक्ष्मीनारायण भावसार की स्मृति को समर्पित उनके शिष्यों’ की चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक देखी जा सकेगी।

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी
मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा भील जनजातीय चित्रकार बाबू ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। 28 वर्षीय युवा भीली चित्रकार बाबू ताहेड़ का जन्म मध्य प्रदेश की भोपाल में हुआ। झाबुआ जिले के पहाड़ी ग्राम गेहलर के रहने वाले उनके माता-पिता मंगलिया एवं अंतुबाई वर्षों पहले रोजगार की तलाश में भोपाल आए थे। इसके बाद वे यहीं बस गए। बाबू ताहेड़ समेत 6 भाई-बहनों का लालन-पालन और शिक्षा भी भोपाल में ही हुई।
90 प्रतिशत डिस्काउंट सेल
जहान-नुमा पैलेस में दो दिन की 90% तक डिस्काउंट सेल आयोजित की गई है। 26 और 27 सितंबर को होने वाली इस दो दिवसीय सेल में हाउसहोल्ड आइटम, फुटवियर और गारमेंट्स पर 90% तक की छूट शामिल है।
स्टेट हैंडलूम एक्सपो
28 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक गौहर महल में स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2026 का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट हाथकरघा उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इसमें कुल 50 से 65 बुनकर शिल्पी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध बालूचरी साड़ियां, छत्तीसगढ़ की कोसा और टसर, गुजरात की पटोला, कर्नाटक की मैसूर सिल्क जैसे उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। एक्सपो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा।
राष्ट्रीय युवा उत्सव
मप्र उच्च शिक्षा विभाग और खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने 30वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2027 के तहत विकसित भारत चुनौती प्रतियोगिता के आयोजन के निर्देश जारी किए हैं।
15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए यह प्रतियोगिता 17 अगस्त 2026 से 12 जनवरी 2027 तक पांच चरणों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले चरण डिजिटल क्विज में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

22 राष्ट्रीय संस्थानों से ट्रेनिंग लेंगे मप्र के विद्यार्थी व शिक्षक
मप्र उच्च शिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को देश के 22 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों से विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उच्च शिक्षा संचालनालय ने समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और शासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों से आवश्यकता-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रस्ताव 30 सितंबर तक निर्धारित ईमेल (svcgsmp@gmail.com) पर मांगे हैं।

जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स
जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।
आईईएचई
शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
काम की जरूरी लिंक्स…
आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।
हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल
ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन
पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर
इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर
सीएनजी पंप स्टेशन
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News