Feedback
Scorpio/Vrishchik rashi, Aaj Ka Rashifal- महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक कर लेने पर जोर बनाए रखें. निजी मामलों में रुचि बनी रहेगी. मेहनत और विश्वास से लक्ष्य पाएंगे. क्षमा भाव बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. लेनदेन में धैर्य रखेंगे. विभिन्न मामले लंबित रह सकते हैं. कार्यगत परिस्थितियां प्रभावित रहेंगी. पेशेवरों का साथ बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा. व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे. नवीन अनुबंधो में सजग रहेंगे. साझीदारों का सहयोग बना रहेगा.
धनलाभ- कामकाजी चर्चाओं में सक्रियता बनी रहेगी. विरोधी सक्रियता दिखा सकते हैं. अप्रत्याशितता की स्थिति से बचने के लिए व्यवस्था दुरुस्त रखें. नए लोगों से सतर्कता बढ़ाएं. करियर कारोबार में निरंतरता लाएं. स्मार्ट वर्किंग अपनाएं. योजनाएं सामान्य रहेंगी. उचित प्रस्ताव मिलेंगे. उद्योग व्यापार में निरंतरता बनाए रखें. आर्थिक पक्ष सहज रहेगा. सूझबूझ और अनुशासन से आगे बढ़ें. तार्किकता पर जोर दें. जिम्मेदारों से भेंट होगी.
प्रेम मैत्री- अपनों की बातों पर गंभीर बने रहेंगे. रक्त संबंधों में सहजता रखेंगे. समय लेकर भेंट के लिए जाएंगे. आदर सत्कार का भाव रखेंगे. समता सामंजस्यता पर जोर रखेंगे. व्यक्तिगत संपर्कां में सतर्कता रखेंगे. भावनात्मक मजबूती बढ़ाएं. करीबी प्रसन्न होंगे. जरूरी चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सहनशीलता व बड़प्पन बढ़ाएंगे. चर्चा में स्पष्ट रहेंगे. मनोबल से काम लेंगे. जीवन स्तर सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे.
शुभ अंक : 1 6 8 9
शुभ रंग : चमकीला लाल
आज का उपाय : भगवान भास्कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें. विनम्र रहें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू