Feedback
सभी मामलों में उच्च प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लक्ष्य साधने की कोशिश बढ़ाएंगे. आत्मविश्वास से कार्यों में तेजी लाएंगे. रचनात्मकता बनाए रखेंगे. करियर व्यापार के प्रति समर्पित रहेंगे. घर में सुख बढ़ेगा. हर्ष आनंद के पल बनेंगे. संबंधियों के साथ सूचनाएं साझा करेंगे. चहुंओर अनुकूलता रहेगी. नवीन कार्यों से जुड़ेंगे. स्वजनों को सुखद सरप्राइज दे सकते हैं. योजनानुसार सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. विनम्र व मधुर व्यवहार रहेगा. यात्रा संभव है. बड़प्पन से काम लेंगे.
नौकरी व्यवसाय- कारोबारी मामलों में प्रतिभा से परिणाम संवरेंगे. वाणिज्यिक नियमों का पालन करेंगे. करियर बेहतर बना रहेगा. विविध मामले हितकर रहेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी उठाएंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक प्रयास गति लेंगे. सबका सहयोग पाएंगे. लाभ प्रतिशत संवार पाएगा. आर्थिक मामलों धैर्य दिखाएंगे. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं रखेंगे.
प्रेम मैत्री- संबंधों को मधुर बनाए रखेंगे. सबके हित की सोच होगी. परिवार के लोग प्रसन्न होंगे. स्नेह विश्वास को मजबूती मिलेगी. सभी का ख्याल रखेंगे. प्रियजनों संग समय बिताएंगे. भावनात्मक संतुलन बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में सहजता रहेगी. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सामंजस्य बढाएंगे. अवसर का इंतजार करेंगे. सेहत संबंधी अवरोध दूर होंगे. व्यक्त्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. उत्साह बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: ओम् गुं गुरुवे का जाप करें. देवी मां महालक्ष्मी की पूजा करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. व्यवस्था संवारें.
शुभ अंक : 3 और 9
शुभ रंग : लाल
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू