धनु – समय सुधार पर बना हुआ है. दोपहर से अधिक बेहतर स्थिति बनेगी. कार्यसूची बनाकर योजना आगे बढ़ाएं. नीति नियमों पर अमल रखें. सजगता व सूझबूझ से स्थिति को सम्हालें. नौकरीपेशा सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे. आस्था विश्वास बनाए रहेंगे. साझीदारी के प्रयास बल पाएंगे. सकारात्मक सोच से काम लेंगे. सक्रियता से कार्य सधेंगे. शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें. पेशेवर कार्योंं में अनुकूलता रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यापार में आपसी सहयोग बना रहेगा. सहयोग सहकार बढ़ाएंगे. व्यर्थ के दखल व हस्तक्षेप से बचेंगे. कार्यक्षमता के अनुसार जिम्मेदारी लेंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे.
धन संपत्ति- बजट पूर्ववत् बना रहेगा. लोन प्रकरणों में सक्रियता आएगी. कामकाज में निवेश बढ़ाए रहेंगे. रुटीन प्रस्ताव पाएंगे. धूर्तां से बचकर रहें. प्रबंधन की अनदेखी से बचें. व्यवस्था पर बल दें.
प्रेम मैत्री- मन की बात अपनों से कह पाएंगे. चर्चा में सहज संकोच बना रहेगा. भेंटवार्ता में जल्दबाजी न आएं. मित्रों का साथ मनोबल बढ़ाएगा. सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. शंकाएं दूर होंगी. विरोधियों की सक्रियता कम होगी. रिश्तों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. भावनात्मक विषयों में जल्दबाजी से बचेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- रोग दोष का शमन होगा. मित्र व सहकर्मी सहयोगी होंगे. सहकारिता से आगे बढ़ेंगे. मौके पर बात रखेंगे. खानपान के प्रति संवेदनशील रहेंगे.
शुभ रंग : सनराइज
शुभ अंक : 3, 8 और 9
आज का उपाय : भगवान शिवशंकर के अंशावतार पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. बहस विवाद में न पड़ें.