click this icon for latest updates
Today weather 23 april: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है. ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक सूरज का प्रकोप लगातार बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाएं लू का रूप लेंगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 23 अप्रैल को तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 24 और 25 अप्रैल को स्थिति और गंभीर हो सकती है, जब अधिकतम तापमान क्रमशः 43 डिग्री और 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. इन दोनों दिनों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. 26 और 27 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा.
23 अप्रैल 2026 गुरुवार को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के अलावा सभी करीबी राज्यों खासकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और भीषण गर्मी पड़ेगी. दिन का तापमान 41°C से 43°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 23°C से 25°C के आसपास रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी, लू है. तापमान बढ़ रहा है. अप्रैल में मई-जून जैसा हाल हैं गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं और 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. 22 से 26 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू की चेतावनी है.
बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच जयपुर जिला प्रशासन ने छात्रों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए जिले भर में स्कूलों के समय में संशोधन करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.जिला कलेक्टर संदेश नायक ने घोषणा की है कि 27 अप्रैल से स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगे. यह संशोधित समय सारिणी से कक्षा 8 तक के छात्रों पर लागू होता है और इसका उद्देश्य बच्चों को दोपहर की भीषण गर्मी और लंबे समय तक धूप में रहने से बचाना है.
23 से 25 अप्रैल के बीच कई जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है और राज्य के कुछ हिस्सों में स्थिति गंभीर बनी रहने की आशंका है.जोधपुर मंडल में 23 अप्रैल को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, हालांकि इनसे मौजूदा भीषण गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर और मध्य भारत के लिए भीषण लू की चेतावनी जारी की है, जिसमें तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है. वहीं, 24 से 28 अप्रैल के बीच हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
आज 23 अप्रैल का मौसम: NCR में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, हीट वेव का अलर्ट जारी, पढ़िए देश के अन्य राज्यों का मौसम
Assembly Election 2026 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में आज मतदान, भाजपा की नजर सत्ता हासिल करने पर
Assembly Elections 2026: बंगाल की 152 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोटिंग, SIR और खरगे के बयान से गर्माया माहौल
जुबीन गर्ग डेथ केस: मेरे पति बेगुनाह, उन्हें गलत तरीके से फंसाया… आरोपी की पत्नी ने बताया सिंगर के साथ क्या हुआ था?
गर्मी का कहर जारी, लेकिन बारिश देगी राहत! देशभर में मौसम का डबल अटैक… हीटवेव भी, तूफान भी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.