Feedback
Pisces/Meen rashi, Aaj Ka Rashifal- सहकारिता की भावना से कार्यों को गतिमान बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक मामलों में पहल रखेंगे. भाईचारा और पराक्रम से राह बनाएंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. सहकारिता में रुचि दिखाएंगे. रक्त संबंधियों से सहजता बढ़ेगी. करीबियों का समर्थन मिलेगा. उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. संपर्क संचार और संवाद प्रभावशाली रहेगा. इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. भाई बंधुओं के साथ समय बिताएंगे.
नौकरी व्यवसाय- लोगों से भेंटवार्ता में उत्साह बढ़ाए रखेंगे. करियर कारोबार में सहज प्रदर्शन बना रहेगा. सक्रियता बढ़ाएं. व्यापार को गति मिलेगी. सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक प्रयास पक्ष में रहेंगे. योजनाओं को गति देंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक उपलब्धियां बढेगी. लाभ के अवसर बने रहेंगे. जोखिमपूर्ण विषयों में रुचि रखेंगे. लंबित कार्य बनेंगे. पेशेवर यात्रा संभव है. सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. समय की शुभता का लाभ उठाएंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम नेह और आपसी विश्वास को बल मिलेगा. प्रिय से भेंट होगी. संबंधों में विनम्र रहेंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी. भावनात्मक विषयों में आवश्यक निर्णय लें सकेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रक्त संबंधी सहयोग बनाए रहेंगे. मित्र का भरोसा जीतेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा. सुख सौख्य बनाए रखेंगे. संकोच में कमी आएगी. वाणी व्यवहार संवरेगा. उत्साह विश्वास से आगे बढ़ेंगे. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा.
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : ऑरेंज
आज का उपाय : महाबली हनुमानजी को घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें. संवाद संवारें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू