Feedback
आर्थिक पक्ष बढ़त पर बना रहेगा. पेशेवर मामलों में इच्छित परिणाम पाएंगे. चहुंओर सकारात्मकता बनाए रहेंगे. कारोबारी प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में संवार आएगा. उम्मीद के अनुरूप कारोबार बनाए रखेंगे. विभिन्न कार्यों में प्रबंधन से जु़ड़े मामलों पर फोकस बढ़ाएंगे. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. सहकर्मियों और मित्रों का साथ सहयोग रहेगा. संवाद संचार बेहतर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सफलता प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- विभिन्न मामलों में सामंजस्यता बनाए रखेंगे. कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. लक्ष्य पर जोर होगा. आर्थिक उछाल बना रहेगा. लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक मजबूत होगी. व्यावसायिक प्रयास बल पाएंगे. योजनाएं गति पाएंगी. सामंजस्यता बढ़ाएंगे. विस्तार कार्यों में रुचि रखेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. बचत पर फोकस बढ़ा रहेगा.
प्रेम मैत्री- प्रियजनों से भेंट मुलाकात बढ़ निजी मामले अनुकूल बनेंगे. रिश्तों को संवारने में रुचि बनाए रखेंगे. परस्पर विश्वास को बढ़ावा मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत बनाए रहेंगे. मित्रों को प्रभावित करेंगे. भ्रमण पर जाएंगे. प्रियजनों के समक्ष जरूरी बात कहेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. अपनों की खुशी बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- तेजी से काम लेंगे. संवेदनशीलता बनी रहेगी. मनोबल ऊंचा रहेगा. संतुलन व अनुशासन बढ़ाएं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
आज का उपाय: शत्रुनाशिनी सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. साहस दिखाएं.
शुभ अंक : 3, 6 और 8
शुभ रंग : वासंती
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू