Feedback
पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. अधिकारियों से चर्चा संवाद के अवसर बनेंगे. कार्ययोजनाएं संवरेंगी. लंबित लक्ष्य प्राप्त होंगे. आर्थिक एवं वाणिज्यिक मामलों में सक्रियता आएगी. पैतृक मामलों में संवार बनी रहेगी. सफलताओं उत्साहित रहेंगे. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. लाभ और सम्मान को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नियमितता बनाए रखेंगे. कार्य व्यवसाय में पहल बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़ेगा.
नौकरी व्यवसाय- करियर कारोबार प्रभावी बना रहेगा. साहस बढा हुआ रहेगा. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. सुविधा संसाधन बढेंगे. सहकर्मियों का साथ समर्थन बढ़ेगा. चहुंओर अनुकूलन बना रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक प्रबंधन पर फोकस बना रहेगा. लाभ उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सरकार से लाभ होगा. भवन वाहन के प्रयास संवरेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण प्रयास पक्ष में बनेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रिय के साथ संबंधों में सूझबूझ बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ा रहेगा. परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे. समता समन्वय से आगे बढ़ेंगे. मित्रगण सहायक होंगे. भेंट मुलाकात हितकर रहेगी. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. मन के मामले सुखकर बने रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. आवेश में न आएं. सहजता आगे बढें. मनोबल ऊंचा बना रहेगा. स्वास्थ्य सुधार पाएगा.
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. सहकारिता बढ़ाएं.
शुभ अंक : 5, 7 और 9
शुभ रंग : बादामी
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू