आठ से 12000 ₹ किया मानदेय तो चेहरे पर आई खुशी, संभल में 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले जॉब लेटर – appointment letters issued to 20 anganwadi workers enthusiasm rises with increased honorarium up news in hindi – Jagran

योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का 4 हजार से 6 …और पढ़ें
बहजोई कलक्ट्रेट पर नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका और सम्मानित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। सौ. सूचना विभाग
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 से 12 हजार रुपये हुआ।
सहायिकाओं का मानदेय 4 से 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया।
5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और साड़ी के लिए 500 रुपये।
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मंगलवार को योगी सरकार ने बड़ी सौगात का दिन रहा। जिले में 1765 हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इस क्रम मेंं जिला मुख्यालय बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 20 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार से बढ़ाकर छह रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और अतिरिक्त साड़ी के लिए 500 रुपये की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मंजू दिलेर और नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू विशिष्ट अतिथि रहे। कलक्ट्रेट में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुआ। कुपोषण से सुपोषण की ओर आए बच्चों की माताओं को पोषण पोटली और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को प्रमाणपत्र तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत कॉफी मग दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार रहे।
संभल की नई तहसील सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं का सम्मान समारोह व कुपोषण से सुपोषण की ओर अग्रसर सैम बच्चों के अभिभावकों के सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी पर दिखवाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि की घोषणा की तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रशासक संतोष देवी और एसडीएम विकास चंद्र ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार की घोषणा के बाद बंपर भर्ती, अमरोहा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 105 पद पर आवेदन
यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 9 साल में 9 हजार बढ़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय
सैम बच्चों के अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र बांटे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रेसिपी प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालीं कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य सेविकाओं तथा ब्लाक कोआर्डिनेटर को भी प्रशस्ति पत्र बांटे। दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों को अन्नप्रासन भी कराया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी रचना देवी यादव, मुख्य सेविका जमजमा रिजवान, दीप्ति, दीपिका, अनु चौधरी, ब्लाक कोआर्डिनेटर श्याम सिंह आदि रहे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News