अल्मोड़ा। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ जारी अभियान के तहत चार दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पुलिस ने आतंकवाद का डर दिखाकर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर₹8.80 लाख ठगने के आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया। वहीं, चार दिन पहले पुलिस ने छह राज्यों में वांछित दो अन्य बड़े साइबर ठगों को झारखंड और राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लिया थ। साइबर ठगों की धरपकड़ का शुक्रवार को एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामला मार्च का है। भतरौजखान निवासी जीवन सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर दी थी। कहना था कि इस दौरान साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को एटीएस पुणे का इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा बताया और आतंकवाद के फर्जी केस में फंसाकर लगातार डिजिटल अरेस्ट रखा।
जेल भेजने की धमकी देकर ठगों ने पीड़ित के खातों से 18 से 31 मार्च के बीच नौ अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से 880000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की तहरीर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। सामने आया कि साइबर ठगी में आरोपी रंजोत सिंह निवासी जगमलवाली, थाना कालांवाली सिरसा, हरियाणा शामिल था। पुलिस ने इसके बाद से आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी को सिरसा से दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड में अल्मोड़ा ले आई। अब पुलिस आरोपी से साइबर ठगी के जानकारी जुटाने में जुट गई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play