आदतन आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा व 19 जिंदा कारतूस बरामद – Dainik Bhaskar

झालावाड़| पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक नाली 12 बोर की देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को कोतवाली थाना टीम गश्त पर थी। इसी दौरान रेन बसेरा आमरोड से आरोपी सौदान कंजर को अवैध हथियार और कारतूस सहित पकड़ा गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अब उससे हथियार मिलने के स्रोत और अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर रही है।
2001 से 2022 तक 12 मामले दर्ज : गिरफ्तार आरोपी सौदान पुत्र अंतरिया डेरा नारायणपुरा थाना सदर झालावाड़ का निवासी है और वर्तमान में रेन बसेरा झालावाड़ में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ झालरापाटन, मंडावर, सदर झालावाड़ और मिश्रोली थानों में 12 प्रकरण दर्ज हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News