भास्कर संवाददाता| सीहोर
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने की। कांग्रेसजनों ने नेहरूजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राजीव गुजराती ने कहा, पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने जीवन स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखने में समर्पित किया। उनके विचार आज भी देश को दिशा देते हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, राजाराम बड़े भाई, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र उईके, रामायण प्रसाद शुक्ला, आशीष गेहलोत, घनश्याम यादव, हसीन कुरैशी, योगेन्द्र राय, पवन राठौर, सीताराम भारती, डॉ. अनीस खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.