घाटशिला।सोमवार को किताडीह स्थित सोनादेवी विवि में हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य समापन विभिन्न कार्यक्रम के बिच किया गया। हिन्दी पखवाड़ा 14 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित किया गया था, जबकी समापन सोमवार को हुआ। इस मौके पर दूरदर्शन उद्घोषिका, रांची, डॉ. सोनम गुप्ता ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं आधुनिक संचार माध्यमों के माध्यम से हिंदी के प्रसार पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदी के बदलते स्वरूप, आधुनिकता तथा तकनीकी युग में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।
सेवानिवृत्त प्रबंधक, इंडियन ऑयल, रांची, प्रमोद रंजन पाण्डेय ने हिंदी के कार्यालयीन एवं व्यावहारिक प्रयोग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति विश्व के किसी भी कोने में रहे, उसे अपने दैनिक बोलचाल एवं कार्य-व्यवहार में हिंदी के प्रयोग को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने से कार्य अधिक सहज एवं जनसुलभ हो सकता है। अपनी भाषा के प्रयोग के माध्यम से व्यक्ति अपनी सांस्कृतिक एवं भाषाई पहचान को भी मजबूत बनाए रख सकता है।
समारोह में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। डॉ. लता मानकर, प्राचार्य, एस.एस.ए. अकादमी, जमशेदपुर ने सरस्वती वंदना एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने हिंदी को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा बताया। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता में एकता को मजबूत करने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हिंदी विभिन्न क्षेत्रों एवं समुदायों के बीच संवाद एवं जुड़ाव का कार्य करती है। हिंदी की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए इसे नई पीढ़ी की आवश्यकताओं, आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के साथ जोड़ना समय की आवश्यकता है। समारोह के अंत में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play