आपके मोहल्ले में कब होगी बारिश? 10 दिन पहले बता देगा Al, UP में लॉन्च हुआ सिस्टम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के लिए एक नया AI आधारित मौसम पूर्वानुमान सिस्टम लॉन्च किया है. यह तकनीक अब 10 दिन पहले तक बारिश का अनुमान लगाने में मदद करेगी और पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सटीक जानकारी देगी.
यह नया सिस्टम सिर्फ जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा. अब हर 1 किलोमीटर क्षेत्र के लिए मौसम की जानकारी उपलब्ध होगी. यानी शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के छोटे इलाकों तक बारिश का अनुमान लगाया जा सकेगा.
‘High Spatial Resolution Rainfall Forecast for Uttar Pradesh’ नाम के इस सिस्टम को भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र और IMD ने मिलकर तैयार किया है. यह पहले 12.5 किलोमीटर रिजॉल्यूशन वाले डेटा को AI के जरिए 4 किलोमीटर और फिर 1 किलोमीटर रिजॉल्यूशन तक बदलता है.
सरकार का मानना है कि यह तकनीक किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इससे किसान बुवाई का सही समय चुन सकेंगे, सिंचाई की बेहतर योजना बना पाएंगे और खराब मौसम से पहले अपनी फसल व पशुओं को सुरक्षित कर सकेंगे.  ये भी पढ़ें- अब WhatsApp पर कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी सीक्रेट चैट! Meta लाया ये धांसू फीचर  
विशेषज्ञों के मुताबिक लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद जैसे तेजी से बढ़ते शहरों में यह तकनीक काफी उपयोगी हो सकती है. स्थानीय प्रशासन पहले से जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर सकेगा और राहत व बचाव की तैयारी समय पर कर पाएगा.
इस सिस्टम में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS), ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG), डॉप्लर रडार और सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा. मौसम विभाग इसे लगातार रियल टाइम डेटा के जरिए अपडेट करेगा.

ये भी पढ़ें- फोन स्विच ऑफ करके भी नहीं बच पाएगा चोर! ऐसे मिनटों में पता चल जाएगी लोकेशन

मौसम से जुड़ी सभी जानकारी IMD और राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र की वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स पर उपलब्ध होगी. अब लोगों को जिले नहीं, बल्कि अपने मोहल्ले के हिसाब से बारिश का अनुमान मिल सकेगा. (Photos- All AI Generated)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News