आपत्तिजनक 'कुर्बानी' विज्ञापन पर बवाल, मुंबई में दर्ज कराई गई FIR, किस बात का सता रहा है डर? – Zee News

Mumbai News: मुंबई में बकरीद से पहले पारा काफी ज्यादा हाई है. यहां पर यहां पर “BOOK YOUR QURBANI HISSA” शीर्षक वाला एक विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसके खिलाफ कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. 
Trending Photos
Mumbai News: बकरीद से पहले मुंबई में सोशल मीडिया पर बवाल मचा हआ है, यहां पर एक ऐसा विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है, जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है. यहां पर “BOOK YOUR QURBANI HISSA” शीर्षक से वायरल हो रहे इस विज्ञापन के खिलाफ कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विज्ञापन में गाय की तस्वीर का इस्तेमाल कर उसे कुर्बानी से जोड़ने की कोशिश की गई है. 

धोखाधड़ी करने की कोशिश
इसके अलावा बताया गया है कि इसमें प्रति हिस्सा 1600 रुपये की राशि भी दर्शाई गई है, इस विज्ञापन से नाराज हुए हिंदू संगठन और बीजेपी नेताओं धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत की है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विज्ञापन में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म GPay और PhonePe के लोगो का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया, जो ट्रेडमार्क उल्लंघन और संभावित धोखाधड़ी की श्रेणी में आ सकता है.

FIR दर्ज करने की मांग
शिकायतकर्ताओं ने मुंबई पुलिस से मामले की विस्तृत जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है, उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से मुंबई जैसे संवेदनशील महानगर में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इस पूरे मामले की प्रतिलिपि मुंबई पुलिस के आयुक्त कार्यालय को भी भेजी गई है. शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

कब मनाई जाएगी तारीख 
ईद को दुनियाभर के मुसलमान इसे बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, बकरीद हर साल जुलहिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है. चूंकि इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, इसलिए बकरीद की तारीख हिलाल यानी नए चांद के दिखाई देने पर तय होती है. ऐसे में तारीखों को लेकर मतभेद है, कहीं पर 26 तारीख को बकरीद मनाए जाएगी तो कहीं पर 27 मई को बकरीद मनाई जाएगी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News