Feedback
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी तीसरी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जहां एक तरफ उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर एक्टर शेखर सुमन ने अपने खास अंदाज में आमिर की पर्सनल लाइफ पर ऐसा तंज कसा कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.
अपने शो में शेखर सुमन ने आमिर खान की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही उनकी तीन शादियों को लेकर कई मजेदार राजनीतिक तंज भी कस दिए. उन्होंने कहा- इस आदमी ने आने वाली कई पीढ़ियों को सिखाया है कि जब तक मंजिल न मिले, तब तक कोशिश करते रहो. हर इंसान को, खासकर नेताओं को, आमिर खान से गठबंधन करना सीखना चाहिए.
‘दो गठबंधन के बाद अब महागठबंधन’
शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आमिर की पहली शादी रीना दत्ता और दूसरी शादी किरण राव से हुई, लेकिन दोनों रिश्ते ज्यादा लंबे नहीं चल पाए. अब तीसरी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ उनके रिश्ते को उन्होंने ‘महागठबंधन’ का नाम दे दिया.
उन्होंने हंसते हुए कहा- हमारी सरकार का डबल इंजन ठीक से नहीं चल पाता, लेकिन आमिर का ट्रिपल इंजन बड़ी आसानी से दौड़ रहा है.
‘PM मोदी के भी बन गए कॉम्पिटिटर’
शेखर यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा- अगर किसी के अच्छे दिन तीसरी बार आए हैं, तो वो आमिर खान हैं. उन्होंने तीसरी बार भी पूरी बहुमत से सरकार बना ली है. अब तो शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोच रहे होंगे कि नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब नया कॉम्पिटिटर आमिर खान बन गया.
शेखर सुमन ने आमिर की फैमिली की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनकी तीसरी शादी में सिर्फ मौजूदा पार्टनर ही नहीं, बल्कि पहली और दूसरी पत्नी के साथ उनके बच्चे भी शामिल हुए. इसे उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम” की सबसे बड़ी मिसाल बताया.
इतना ही नहीं, शेखर ने विपक्षी INDIA गठबंधन पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें भी आमिर खान से सीखना चाहिए कि पुराने रिश्तों को साथ लेकर नए गठबंधन कैसे बनाए जाते हैं.
दूसरी तरफ बढ़ा विवाद
जहां शेखर सुमन के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वहीं आमिर खान की शादी को लेकर विवाद भी थमता नजर नहीं आ रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 जुलाई को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने एक्टर पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया और उनकी पिछली शादियों का हवाला देते हुए विरोध जताया.
फिलहाल, आमिर खान की तीसरी शादी और उस पर हो रही प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई हैं. इस पर खुब हंगामा बरपा हुआ है. बावजूद इसके आमिर इन चर्चाओं पर कोई रिएक्शन नहीं दे रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू