विश्व आयुर्वेद मिशन, आरोग्य भारती व प्रवेक कल्प की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयुर्वेद दिवस के तहत स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता कर रहे डॉ. जीएस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ व सशक्त भारत की आधारशिला है। आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता चिकित्सा की सफलता का मूलमंत्र है। डॉ. वाईपी सिंह ने कहा कि एआई के बढ़ते प्रभाव के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सकों को भी नवाचार अपनाना होगा। डॉ. शांति चौधरी ने गर्भ संस्कार से सुसंस्कृत संतति और नागेन्द्र जायसवाल ने आरोग्य भारती के विविध प्रकल्पों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. केदारनाथ, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी, डॉ. पीएस पाण्डेय, उपाध्यक्ष नागेंद्र जायसवाल ने विचार व्यक्त किए। डॉ. एसके राय, डॉ. वीएन त्रिपाठी, डॉ. बीएस रघुवंशी, डॉ. आशुतोष मालवीय, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ ब्रह्मानंद द्विवेदी, डॉ अरविंद मिश्रा, डॉ. सपना मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. अवनीश पाण्डेय, आभार ज्ञापन जितेंद्र तिवारी ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play