आरओ/एआरओ के 428 पदों पर आवेदन जल्द – Live Hindustan

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2026 का विज्ञापन जल्द जारी होगा। आयोग को उत्तर प्रदेश सचिवालय से समीक्षा अधिकारी के 92 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 कुल 359 पदों के साथ ही राजस्व परिषद से आरओ/एआरओ के 69 पदों का अधियाचन मिल चुका है। पदों की संख्या और बढ़ सकती है। अब तक मुख्यमंत्री अध्येतावृत्ति के अनुसंधानविदों के लिए आयु सीमा एवं अधिमान का शिथिलीकरण नियमावली 2026 को लागू करने के लिए विज्ञापन रुका हुआ था। अब सीएम फेलोशिप योजना से जुड़े युवाओं के लिए भर्तियों में आयु में छूट और भारांक तय हो चुका है।
इसी आधार पर 25 जून को पीसीएस 2026 का विज्ञापन भी जारी हो चुका है। इसलिए अब आरओ/एआरओ और दूसरी भर्तियों के शुरू होने में कोई अड़चन नहीं रह गई है। प्रतियोगी छात्रों के लिहाज से देखें तो आरओ/एआरओ सबसे महत्वपूर्ण भर्तियों में से एक है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इससे पहले 2023 में 419 पदों के लिए जारी आरओ/एआरओ के विज्ञापन में रिकॉर्ड 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।लोक सेवा आयोग के इतिहास में किसी भी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की यह सर्वाधिक संख्या थी। 2026 के विज्ञापन का भी लाखों बेरोजगार इंतजार कर रहे हैं। आरओ/एआरओ 2023 का परिणाम इसी साल पांच अप्रैल को घोषित हुआ था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News