धनबाद, वरीय संवाददाता। राजपूत विचार मंच की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में देश में लागू आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सकलदीप सिंह ने की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र भेजकर आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। मंच के सदस्यों ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने आरक्षण की व्यवस्था सीमित अवधि के लिए की थी, लेकिन वर्षों बाद भी इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। इससे योग्यता आधारित व्यवस्था प्रभावित हो रही है और समाज में जातीय विभाजन बढ़ रहा है। मंच ने आरक्षण को देश के विकास और सामाजिक समरसता में बाधक बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की।
मंच का कहना है कि आरक्षण के कारण योग्य युवाओं को अवसर नहीं मिल पा रहा है। इससे उनमें निराशा बढ़ रही है। बैठक में प्रधानमंत्री से समान अवसर की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। बैठक में सकलदीप सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, छोटू सिंह, लक्षुमण सिंह, शशि सिंह, मदन सिंह, विजय सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, जितेन्द्र सिंह, जमुना सिंह, सुनील सिंह, राज कुमार सिंह, अशोक सिंह, रिशव सिंह, प्रभास सिंह, प्रमोद सिंह मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play