आरपीआईसी डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान: विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक – Dainik Bhaskar

बरेली में भारत सरकार के देशव्यापी अभियान ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ के अंतर्गत रविवार को राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शिव कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है।
नशे के कारण आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं भी बढ़ती हैं। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
महाविद्यालय के नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों और इससे होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी.के. प्रधान ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से स्वयं दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रो. विजय बिष्ट, डॉ. मो. आतिफ खान, डॉ. कुंवर पाल सिंह और डॉ. रोहिताश शर्मा सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी नशा मुक्ति अभियान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News