गुरुवार को पूरे दिन रेलवे में आरपीएफ कमांडेट के ट्रांसफर की चर्चा होती रही। हर कोई एक-दूसरे से यह सवाल कर रहा था कि आरपीएफ कमांडेंट का तबादला हो गया है या नहीं। गुरुवार को आरपीएफ कमांडेंट के आगरा में न होने से चर्चाओं को बल भी मिला। देर शाम तक आरपीएफ कमांडेंट के ट्रांसफर का कोई आदेश नहीं आया था। बुधवार को आरपीएफ कमांडेंट राज मोहन पी. ने आगरा कैंट स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि आरपीएफ कमांडेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना आगरा रेल मंडल के शीर्ष अधिकारी की जानकारी में नहीं थी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क प्रकोष्ठ को भी पत्रकारों से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी मिली। गुरुवार को राज मोहन पी. जब जांच कमेटी की सुनवाई में शामिल नहीं हुए तो चर्चा चल निकली कि उन्हें उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने तलब कर लिया है और इस वजह से वह आगरा में नहीं हैं। उनके न होने के चलते जांच कमेटी को गुरुवार की सुनवाई भी टालनी पड़ी। सूत्रों का कहना है कि उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रेलवे का शीर्ष प्रबंधन खफा है। इस वजह से उन्हें महाप्रबंधक ने तलब किया है। फिलहाल उनके तबादले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play