आर्थिक आशंकाएं – Live Hindustan

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को आई गिरावट चिंता और चिंतन की बात है। एक समय मुंबई शेयर बाजार का सूचकांक 1,200 अंक टूट गया था और ऐसा लगा था कि एक ही दिन में निवेशकों के नौ लाख करोड़ रुपये डूब जाएंगे, लेकिन बाद में कुछ सुधार हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 583 अंक या 0.75% गिरकर 76,913.50 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 कुल 180 अंक या 0.74% गिरकर 23,997.55 पर बंद हुआ। गिरावट कुछ संभल गई, फिर भी गुरुवार निवेशकों को पांच लाख करोड़ रुपये की चोट दे गया। पहली नजर में इसकी वजह यह है कि हमारे शेयर बाजारों में जमकर बिकवाली हो रही है। मतलब, निवेशक अपने शेयर बेचकर निकल रहे हैं। आमतौर पर जब परिवेश निवेश के अनुकूल होता है, तब शेयर खरीद ज्यादा होती है और प्रतिकूल होते ही शेयर ब्रिकी बढ़ जाती है। खरीदते समय शेयर मूल्य बढ़ता है और बेचते समय घटता है।
वैसे, भारतीय शेयर बाजार में बढ़त और गिरावट का संतुलन बहुत हद तक कायम है। अप्रैल महीने को समग्रता में अगर देखें, तो सेंसेक्स और निफ्टी-50 में अप्रैल में क्रमशः 7 और 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे चार महीने से जारी गिरावट का सिलसिला टूटा है। 30 अप्रैल पर सबकी निगाह थी, अगर इस दिन बाजार न गिरा होता, तो यह बहुत सकारात्मक बात होती। बाजार से एक बेहतर संदेश जाता, पर लगता है, विदेशी निवेशकों ने साथ नहीं दिया। अमेरिकी टैरिफ के असर को तो हमने कमोबेश संभाल लिया है, मगर ईरान युद्ध से उपजे हालात पर हमारा ज्यादा वश नहीं चल रहा है। हमारे शेयर बाजार में ताजा गिरावट की यही सबसे बड़ी वजह है। अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अटक गई है। जैसे ही युद्ध-विराम की गुंजाइश बनती है, वैसे ही तनाव बढ़ाने वाली कोई खबर आ जाती है। अब अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरान से जुड़ी 344 मिलियन डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी को फ्रीज कर दिया है। ऐसे वित्तीय फैसले दुनिया में व्यापार या निवेश के माहौल को बिगाड़ते हैं। खैर, खराब माहौल की एक वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी हैं। अच्छी बात है कि अप्रैल महीने मेें कच्चे तेल की कीमत में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई है, मगर कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल से नीचे नहीं आ रही है। तेल भारत की एक कमजोरी है, क्योंकि वह आयात पर निर्भर है। यह आशंका सतत बनी हुई है कि भारत में विकास दर घटेगी और महंगाई बढ़ेगी। कीमत बढ़ाने के लिए तेल कंपनियों का पूरा दबाव है, पर सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों को किसी तरह से संभाल रखा है। हालांकि, अफसोस की बात है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है।
निर्यात के मोर्चे पर तनाव कायम है, तो रुपये में भी कमजोरी का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को एक समय रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 95.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था, पर उसमें भी कुछ सुधार हुआ और कीमत 94.91 रुपये पर बंद हुई। शेयर बाजार में गिरावट से भी रुपया कमजोर पड़ रहा है। रुपये को बल देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ कदम उठाए थे, लेकिन अमेरिकी केंद्रीय बैंक के आक्रामक रुख की वजह से खास फायदा नहीं हुआ। इसका असर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य भारतीय वित्तीय नियामक संस्थाओं को बहुत सावधान व सक्रिय रहना चाहिए। हालात पर पूरी नजर रखने के साथ ही सुधार एवं विकास को बल देने के लिए नए-नए कदम उठाते रहने की जरूरत है।
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News