सूर्य वृषभ राशि में जा रहे हैं, ऐसे में हमें जानना होगा कि सूर्य का यह गोचर सामान्य लोगों की लाइफ में कैसे बदलाव लाएगा। सूर्य के इस गोचर से आपको उन चीजों पर ध्यान देना है कि लंबे समय की सिक्योरिटी को लेकर सोचना है और योजना बनानी है। आपको आराम और इमोशनल शांति को पूरी तरह से प्रमुख मानना है। इस समय किसी भी तरह के रिस्क की जरूरत नहीं है। आपको लाइफ को अच्छे से स्थायी पर बने रहना है, शार्टकट के चक्कर में ना फंसें। सूर्य अमावस्या से पहले 15 मई को वृषभ यानी शुक्र की राशि में जाएंगे। इनके जाने से मेष से लेकर कर्क राशि तक को अच्छे परिणाम मिलेंगे, शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं, तो आपके लिए सूर्य और शुक्र यह अचीवमेंट, एनर्जी करियर में लाभ, आर्थिक लाभ, पहचान, आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान का रास्ता खोलेगें। आइए यहां हम जानते हैं कि राशियों को सबसे ज्यादा लाभ सूर्य और शुक्र के गोचर का होगा। पढ़ें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल
मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य के गोचर इनकम के कई सोर्स को बढ़ाने वाला होगा। आर्थिक तौर पर स्टेबिलिटी के बारे में सोचें, आपको लंबे समय के प्लान बनाने हैं। आर्थिक तौर पर ऐसी चीजें चुनें जो आपको लंबे समय तक लाभ दिला सकें। अभी तुरंत लाभ के चक्कर में ना रहें। रिलेशनशिप को लेकर आप थोड़े सीरियस होंगे आपको पार्टनर की फीलिंग्स को लेकर खास ध्यान देना है।
मेष राशि के लोगों को इस दौरान करियर और मनी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के लोग सूर्य गोचर से लाभ पाएंगे। आप पैसों को लेकर प्रोएक्टिव होंगे, पैसा कहां ज्यादा खर्च हो रहा है और कहां कम खर्च हो रहा है, इसको लेकर ध्यान दें। आपको अपनी प्राथमिकताएं भी देखनी हैं। अगर कोई बड़ा फैसला लेना है, तो आपके प्रैक्टिकली सोचना होगा।
कर्क राशि के लोगों के लिए इमोशनली चीजों से जुड़ना जरूरी है। आपको इस गोचर से सोशल लाइफ में लाभ तो होगा ही साथ ही करियर में भी आपको सूर्य का लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ आपको एक अलग पहचान मिलेगी, आपकी समाज में लोगों में रेपोटेशन बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play