आशीष सोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से किया सीधा संवाद: हिक्किम डाकघर से पत्र भेजने का अनुभव, डिजिटल इंडिया की स… – Dainik Bhaskar

जौनपुर के बदलापुर ब्लॉक के युवा आशीष सोनी ने ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद किया। देशभर से चयनित 403 युवाओं में शामिल आशीष ने शनिवार को अपने अनुभव साझा किए।
संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने आशीष से हिमाचल प्रदेश के हिक्किम स्थित विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर के अनुभव के बारे में पूछा। आशीष ने बताया कि उन्होंने वहीं से प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भेजा था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस दुर्गम क्षेत्र में भी क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान पूरी तरह से संचालित है, जो डिजिटल इंडिया की मजबूत पहुंच को दर्शाता है।
आशीष ने कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के प्रचार-प्रसार के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने चिचम पुल के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और नाइट टूरिज्म को मिले बढ़ावा का भी उल्लेख किया, जिसकी प्रधानमंत्री ने सराहना की।
यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 3 जून से 30 जून 2026 तक चला, जिसमें देश के 245 जिलों से 403 युवाओं का चयन लगभग 2.7 लाख प्रतिभागियों के बीच आयोजित क्विज प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था। जौनपुर से चयनित आशीष सोनी ने हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में जाकर सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, संस्कृति और जनजीवन का अध्ययन किया।
प्रधानमंत्री से सीधे संवाद के बाद आशीष सोनी ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उन्हें राष्ट्र निर्माण में और अधिक सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। यह जानकारी रविवार शाम लगभग 6:00 बजे जिला सूचना विभाग द्वारा जारी की गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News