Feedback
रॉयल एनफील्ड अपनी अब तक की सबसे पावरफुल बाइक लाने वाला है. ब्रांड ने अपनी अपकमिंग बाइक हिमालयन 750 का टीजर भी जारी किया है. ये कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल और 750 सीसी इंजन वाली पहली बाइक होगी. इसके वीडियो टीजर में कंपनी ने पहाड़ी रास्तों, जंगल और मुश्किल रास्तों से निकलती बाइक दिखाई है.
साथ ही इस वीडियो से रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की पहली आधिकारिक झलक भी दिखती है. इसमें बाइक का नया कलर दिखाया गया है. इस बाइक को कंपनी अगले महीने होने वाले दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर मोटर शो ईआईसीएमए (EICMA) में पेश कर सकती है. आइए जानते हैं इस बाइक की खास बातें.
हिमालयन 750 में कंपनी की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल होगी. इस बाइक की लॉन्चिंग के साथ रॉयल एनफील्ड एक नए सेगमेंट में एंट्री करेगी. इसमें 750 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा, जो कंपनी के मौजूदा 650 सीसी ट्विन प्लेटफॉर्म के एक्सपीरियंस के आधार पर तैयार किया गया है.
फिलहाल कंपनी ने इस इंजन की पावर और क्षमता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये इंजन 55 से 60 बीएचपी की पावर के साथ आ सकता है. इस बाइक को टेस्ट करते हुए कई बार देखा गया है. इसके आधार पर कुछ फीचर्स की जानकारी साफ हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे Bullet और Classic 650, आ रही सबसे पावरफुल Royal Enfield
नई हिमालयन में शोवा यूएसडी फोर्क्स फ्रंट में और मोनोशॉक सस्पेंशन रियर में मिलेगा. इसमें फ्रेम माउंटेड प्री-लोडेड एडजस्टर भी होगा. इस सेटअप को देखकर लगता है कि रॉयल एनफील्ड राइड कम्फर्ट और लोड कैरी करने की क्षमता के बीच बैलेंस बनाना चाहती है.
A post shared by Royal Enfield (@royalenfield)
मोटरसाइकिल में 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील्स मिल सकते हैं. बाइक में ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक्स और सिंगल रियर डिस्क ब्रेक मिलेगा. कुछ स्पाई शॉट्स में बाइक पर ‘एम’ बटन भी देखी गई है. हिमालयन 450 में भी ऐसी बटन मिलती है, जिसका काम एबीएस को एक्टिवेट या डिएक्टिवेट करना होता है.
यह भी पढ़ें: 1.18 लाख ने खरीदी Royal Enfield, जुलाई में हुई बंपर बिक्री
वहीं कुछ मॉडल्स में इसका यूज राइड मोड्स के लिए भी किया जाता है. डिजाइन की बात करें, तो ये बाइक लंबी विंडस्क्रीन, अपराइट राइडिंग पोजिशन, मस्कुलर फ्यूल टैंक और राउंड हेडलैम्प के साथ आएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू