Published By: Ikramuddin | Updated: Jun 10, 2026, 4:56 PM
भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोगों की शुरुआत आज भी गूगल से ही होती है. किसी भी जानकारी, खबर, लोकेशन या वेबसाइट तक पहुंचने के लिए लोग सबसे पहले गूगल का ही सहारा लेते हैं. यह वजह है भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बेवसाइट में गूगल पहले नंबर पर है.
भारत में वीडियोज और रील्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, जिस वजह से यूट्यूब दूसरे और इस्टाग्राम तीसरे स्थान पर हैं. इससे साफ है कि भारतीय यूजर्स का बड़ा हिस्सा मनोरंजन, शॉर्ट वीडियो और कंटेंट देखने में समय बिता रहा है.
लिस्ट में व्हाट्सएप चौथे स्थान पर है. चैटिंग, कॉलिंग, ऑफिस अपडेट, फैमिली ग्रुप और बिजनेस कम्युनिकेशन तक, यह ऐप अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है.
लिस्ट में ChatGPT का पांचवें नंबर पर पहुंचना सबसे दिलचस्प बात मानी जा रही है. पढ़ाई, कंटेंट लिखना, नौकरी की तैयारी और रोजमर्रा के सवालों के जवाब पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.
भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि जुनून है. यही वजह है कि क्रिकबज छठे स्थान पर है. लाइव स्कोर, मैच अपडेट और क्रिकेट खबरों के लिए लोग लगातार इस प्लेटफॉर्म पर पहुंच रहे हैं.
इसके अलावा लिस्ट में Amazon India और Flipkart दोनों इस लिस्ट में शामिल हैं. इससे पता चलता है कि भारतीय तेजी से ऑनलाइन खरीदारी की तरफ बढ़ रहे हैं.
फेसबुक, LinkedIn और X की मौजूदगी बताती है कि भारतीय यूजर्स सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल नेटवर्किंग, करियर और सार्वजनिक चर्चाओं में भी सक्रिय हैं.
मालूम हो ऊपर दी गई जानकारी SimilarWeb के हवाले से दी गई है. इसमें मई 2026 से लेकर एक जून 2026 तक डेटा शामिल किया है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED